फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   ...मालवा एक्सप्रेस में रातभर युवती से छेड़छाड़, मोबाइल नंबर देकर जबरन बातचीत को बनाया दबाव

...मालवा एक्सप्रेस में रातभर युवती से छेड़छाड़, मोबाइल नंबर देकर जबरन बातचीत को बनाया दबाव

Tue, 12 Feb 2019 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
...मालवा एक्सप्रेस में रातभर युवती से छेड़छाड़, मोबाइल नंबर देकर जबरन बातचीत को बनाया दबाव
मालवा एक्सप्रेस में रातभर युवती से छेड़छाड़, मोबाइल नंबर देकर जबरन बातचीत करने का बनाया दबाव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। मालवा एक्सप्रेस में भोपाल से सोनीपत आ रही युवती से ट्रेन में एक युवक ने रातभर छेड़छाड़ की। यहां तक की युवक ने अपना मोबाइल नंबर देकर जबरन बातचीत के लिए दबाव भी बनाया। युवती के शोर मचाने पर यात्रियों ने युवक को पकड़ लिया। हालांकि टीटी को बुलाने के बाद युवक आगरा स्टेशन पर चमका देकर भाग निकला। युवती की शिकायत पर सोनीपत जीआरपी ने जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच भोपाल जीआरपी को भेज दी है।
भोपाल की रहने वाली 27 वर्षीय युवती ने जीआरपी को बताया कि वह सोनीपत की निजी कंपनी में कार्यरत है और यहां किराए पर रहती है। वह 7 फरवरी को अपने माता-पिता से मिलने के लिए हवाई यात्रा कर भोपाल गई थी। 10 फरवरी को शाम साढ़े पांच बजे वह मालवा एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर सोनीपत वापस आ रही थी। युवती का आरोप है कि उसके सामने वाली सीट पर बैठे युवक ने उसे घूरना शुरू कर दिया। वह परेशान होकर सीट पर लेटी तो युवक ने अपना मोबाइल नंबर लिखकर उसके सिर के पास रख दिया। वह फोन पर बात करने का दबाव बनाने लगा। जब वह सो गई तो युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। शोर मचाने पर दूसरे यात्री एकत्रित हुए तो उसे पकड़ लिया। टीटी अनिल कुमार के सामने युवक ने अपनी पहचान राजेश सिंह के रूप में दी। आगरा स्टेशन पर युवक चमका देकर भाग गया। युवती ने टीटी अनिल व सोनीपत जीआरपी को शिकायत दी है। जिस पर जीरो एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सोनीपत स्थित कंपनी में कार्यरत भोपाल की युवती ने मालवा एक्सप्रेस में उसके साथ छेड़छाड़ करने की शिकायत दी है। जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच के लिए जीआरपी भोपाल को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अशोक लाकड़ा, थाना प्रभारी, जीआरपी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed