{"_id":"5c59d95fbdec22281746f5cf","slug":"141549392223-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर नेशनल कुश्ती में टीना ने जीता स्वर्ण व मीनाक्षी ने कांस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर नेशनल कुश्ती में टीना ने जीता स्वर्ण व मीनाक्षी ने कांस्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूनियर नेशनल कुश्ती में टीना स्वर्ण और मीनाक्षी कांस्य पदक जीतकर लौटीं
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गुजरात के सूरत में 1 से 4 फरवरी तक 21वीं महिला जूनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जहां गीतांजलि सीनियर सेकेंडरी स्कूल बड़वासनी के कुश्ती अकादमी की महिला पहलवान टीना ने शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीता। इसी अकादमी की पहलवान मीनाक्षी ने कांस्य पदक हासिल किया। मंगलवार को स्कूल में पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया। चेयरमैन नरेंद्र सूरा ने गोल्ड मेडलिस्ट टीना को एक लाख रुपये व कांस्य पदक विजेता मीनाक्षी को 25 हजार रुपये बतौर इनाम देने की घोषणा भी की।
अकादमी के कोच रणधीर सिंह ने बताया कि टीना ने 65 किलो वर्ग के फाइनल मुकाबले में यूपी की पहलवान को हराकर स्वर्ण पदक जीता। 55 किलो भार वर्ग में मीनाक्षी ने कांस्य पदक हासिल किया। उन्होंने बताया कि दोनों पहलवान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहले भी अपना जलवा दिखा चुकी हैं। टीना ने वर्ष 2017 में बैंकाक में हुई एशियन कैडेट महिला चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल जीता था। उसने नेशनल कैडेट, नेशनल स्कूल गेम्स सहित कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है। टीना की सफलता से उसके गांव मदीना में भी खुशी की लहर है। उसके पिता सत्यवान का सपना है कि टीना आगे चलकर देश के लिए ओलंपिक मेडल जीते। वहीं मूल रूप से जींद जिले की रहने वाले मीनाक्षी के पिता प्रेम सिंह भी अपनी बेटी को लगातार प्रोत्साहित कर रहे हैं। इस दौरान भारतीय महिला कुश्ती टीम के चीफ कोच कुलदीप सिंह मलिक, अंतरराष्ट्रीय कोच राज सिंह छिक्कारा, एईओ (स्पोर्ट्स) जगबीर मलिक, संस्थान के चेयरमैन नरेंद्र सूरा, प्राचार्या ए.शर्मिला, सीनियर कोच देवेंद्र गुलिया, कोच रणधीर सिंह, जोनी आदि मौजूद रहे।