फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   नेशनल बॉक्सिंग में लिटल एंजल्स के आठ खिलाडिय़ों ने जीते पदक

नेशनल बॉक्सिंग में लिटल एंजल्स के आठ खिलाडिय़ों ने जीते पदक

Fri, 25 Jan 2019 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
नेशनल बॉक्सिंग में लिटल एंजल्स के आठ खिलाडिय़ों ने जीते पदक
नेशनल बॉक्सिंग में आठ खिलाड़ियों ने जीते पदक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। महाराष्ट्र के पुणे में 13 से 19 जनवरी तक खेलो इंडिया यूथ नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जहां लिटल एंजल्स बॉक्सिंग एकेडमी के आठ खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार वर्ग में भाग लिया। जिनमें अंकित शर्मा ने 52 किलो भार वर्ग में उत्तराखंड के संजय कुमार को फाइनल से 0-5 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। वंशज ने 57 किलो भारवर्ग में महाराष्ट्र के आकाश को 2-3 से हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। मनीषा नरवाल ने 64 किलो भारवर्ग में पंजाब की हरप्रीत को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रदीप ने 54 किलो भार वर्ग में व टोनित ने 70 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीते। स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को केंद्र सरकार की ओर से पांच लाख रुपये प्रतिवर्ष (आठ साल तक) प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वहीं 64वीं स्कूल नेशनल बॉक्सिंग के दौरान अंडर-14 में अक्षत कादियान ने 40 किलो भार वर्ग में स्वर्ण, विशेष दहिया ने 32 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक व नितेश दहिया ने 44 किलो वर्ग में कांस्य पदक जीते। विद्यालय में पहुंचने पर चेयरमैन आशीष आर्य, डा. नेहा आर्य व प्रधानाचार्या आशा गोयल ने विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed