{"_id":"5c212baabdec2256c333e0cc","slug":"141545677738-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश में जाकर प्रतिभा दिखाने का मुरथल यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों का सपना हुआ पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश में जाकर प्रतिभा दिखाने का मुरथल यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों का सपना हुआ पूरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश में जाकर प्रतिभा दिखाने का मुरथल विवि के विद्यार्थियों का सपना पूरा
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। मुरथल यूनिवर्सिटी के पांच विद्यार्थियों ने 2 नवंबर को सीएम मनोहर लाल के एमएसएमई कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा अनुसंधान कार्यक्रम के तहत अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में विदेश जाने के लिए आर्थिक मदद की मांग की थी। सीएम के आदेश पर पंजाब नेशनल बैंक की ओर से छात्रों की मदद करते हुए उनको विदेश भेजा गया, जहां से लौटकर विद्यार्थियों ने खुशी जताई।
बीटेक के पांच छात्रों शुभम शर्मा, चिराग, आकाश यादव, राजकुमार व रामकुमार ने यूनिवर्सिटी के सहायक प्रोफेसर रोहताश धीमान के मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा अनुसंधान प्रोजेक्ट तैयार किया था। इसी प्रोजेक्ट को भारत में हुए रोबोटैक्स इंडिया कार्यक्रम में प्रथम स्थान हासिल किया था। इसके बाद इन छात्रों व इनके मेंटर को रोबोटैक्स इंटरनेशनल में शामिल होने के लिए यूरोपियन देश स्टोनिया के शहर टाललीन से निमंत्रण मिला। लेकिन इन छात्रों के पास इस सेमिनार में जाने के लिए आर्थिक परेशानियां सामर्ने आइं। इन छात्रों ने दो नवंबर को यूनिवर्सिटी में हुए कार्यक्रम में सीएम मनोहर लाल के सामने अपनी समस्या रखी। इसी दौरान मनोहर लाल ने अधिकारियों को आदेश दिए थे कि इन बच्चों की मदद की जाए। इसके बाद डीसी विनय सिंह ने इस संबंध में पीएनबी बैंक के अधिकारियों से बात की और इन विद्यार्थियों की मदद करने के लिए कहा। पीएनबी ने अपने सर्कल ऑफिस के माध्यम से इन विद्याथिर्यों व इनके मेंटर के लिए लगभग तीन लाख रुपये की टिकट का प्रबंध कराया। सेमिनार से लौटने के बाद छात्रों ने प्रशासन का मदद के लिए धन्यवाद किया।