{"_id":"5c1fe239bdec2256cb72410f","slug":"141545593401-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे के चलते आधा से तीन घंटे तक एक दर्जन ट्रेनें लेट, सुपर कैंसिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे के चलते आधा से तीन घंटे तक एक दर्जन ट्रेनें लेट, सुपर कैंसिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे के चलते आधा से तीन घंटे तक एक दर्जन ट्रेनें लेट, सुपर निरस्त
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। सीजन के पहले कोहरे की वजह से रविवार को सोनीपत स्टेशन पर आने वाली एक दर्जन ट्रेनें आधा से तीन घंटे तक देरी से पहुंची। ट्रेनें लेट होने के चलते दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के कारण सुपर एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया। छुट्टी के दिन रविवार सुबह विभिन्न स्थानों पर जाने के लिए यात्री रेलवे स्टेशन पर पहुंचे, लेकिन ट्रेनों के देरी से चलने के कारण कई यात्री स्टेशन से ही वापस लौट गए। पुलिस भर्ती के लिए हुई परीक्षा के चलते युवाओं ने ट्रेन को छोड़कर रोडवेज बसों का सहारा लेने को मजबूर होना पड़ा। सोनीपत रेलवे स्टेशन के पूछताछ केंद्र पर यात्रियों की भारी भीड़ रही। यात्री ट्रेनों के बारे में पूछते नजर आए। लेकिन कोहरे के कारण सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से करीब 30 मिनट से 3 घंटे की देरी से चली।
ये ट्रेनें चली देरी से
संख्या ट्रेन का नाम लेट
64452 कुरुक्षेत्र-दिल्ली पैसेंजर 1.20 घंटे
64472 पानीपत-गाजियाबाद पैसेंजर 30 मिनट
64462 कुरुक्षेत्र-हजरत निजामुद्दीन 1.20 घंटे
11078 झेलम एक्सप्रेस 2.00 घंटे
64465 नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र मेमू 30 मिनट
64002 पानीपत-दिल्ली मेमू 30 मिनट
12058 जन शताब्दी एक्सप्रेस 40 मिनट
11057 दादर एक्सप्रेस 3 घंटे
64536 पानीपत-दिल्ली मेमू 1 घंटा
12919 मालवा एक्सप्रेस 1.45 घंटे
14732 बठिंडा एक्सप्रेस 1.40 घंटे
12460 अमृतसर-दिल्ली सुपरफास्ट 30 मिनट
12925 पश्चिम एक्सप्रेस 1.05 घंटे
12459 सुपर एक्सप्रेस रद्द