फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   आईटीआई में एडमिशन के लिए 3 जुलाई से शुरू होगी छात्रों की कवायद

आईटीआई में एडमिशन के लिए 3 जुलाई से शुरू होगी छात्रों की कवायद

Sun, 01 Jul 2018 12:41 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
आईटीआई में एडमिशन के लिए 3 जुलाई से शुरू होगी छात्रों की कवायद
आईटीआई में एडमिशन के लिए 3 से 18 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। जिले की 11 आईटीआई में एडमिशन लेने को छात्रों की तीन जुलाई से कवायद शुरू हो जाएगी। आईटीआई में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया तीन जुलाई से शुरू होगी। 3648 सीटों के लिए विभिन्न ट्रेडों में 10वीं पास विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एडमिशन लेने के लिए छात्रों को आवेदन 18 जुलाई तक करना होगा, इसके बाद 23 जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट लगाई जाएगी। 10 अगस्त से सभी आईटीआई में कक्षाएं शुरू होगी।
आईटीआई में हर बार विद्यार्थी एडमिशन के लिए जूझते हैं तो कभी इंटरनेट नहीं चलने से छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। आवेदन करने की अंतिम तिथि तक सैकड़ों विद्यार्थी आईटीआई में एडमिशन लेने से वंचित रह जाते हैं। 3 जुलाई से शुरू होने वाली आवेदन प्रक्रिया 18 जुलाई तक चलेगी। 23 जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट लगाई जाएगी। 23 से 27 जुलाई तक छात्रों के प्रमाण पत्रों की जांच के बाद एडमिशन किए जाएंगे। 30 जुलाई को दूसरी मेरिस्ट लिस्ट लगेंगी। 1 से 3 अगस्त का एडमिशन किए जाएंगे। 6 अगस्त को तीसरी लिस्ट लगाई जाएंगी। 9 अगस्त को एडमिशन किए जाएंगे। 10 अगस्त से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

---
सभी आईटीआई में लगाई जाएंगी हेल्प डेस्क
आईटीआई में एडमिशन प्रक्रिया के दौरान हेल्प डेस्क लगाई जाएगी। वहीं पर ही छात्र अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यदि किसी छात्र को एडमिशन लेने को आवेदन करने में दिक्कतें आती है तो हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आईटीआई में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 जुलाई से शुरू हो जाएगी। विभाग के निर्देश पर सभी आईटीआई में हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई है। छात्रों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
- जगमेंद्र सिंह, प्राचार्य, आईटीआई सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed