फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   जिप के फर्नीचर खरीद में मेरी कोई भूमिका नहीं: नरवाल

जिप के फर्नीचर खरीद में मेरी कोई भूमिका नहीं: नरवाल

Sun, 08 Oct 2017 10:44 PM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
जिप के फर्नीचर खरीद में मेरी कोई भूमिका नहीं: नरवाल
जिप के फर्नीचर खरीद में मेरी कोई भूमिका नहीं: नरवाल
विज्ञापन

-जिला परिषद चेयरपर्सन ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बताया निराधार
अमर उजाला ब्यूरो।
गोहाना। जिला परिषद की चेयरपर्सन मीना नरवाल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए वाइस चेयरमैन बिजेंद्र मलिक समेत कई पार्षदों ने डीसी को शिकायत सौंपी तो चेयरपर्सन को आगे आकर सफाई देनी पड़ी। चेयरपर्सन मीना नरवाल ने कहा कि उन पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोप निराधार हैं और जिस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं, उसमें उनका कोई लेना-देना नहीं है। फर्नीचर की खरीद कमेटी द्वारा की गई है और उस कमेटी से उनका कोई मतलब नहीं है।

जिला परिषद चेयरपर्सन मीना नरवाल ने रविवार को सिंचाई विश्राम गृह में पत्रकारों के सामने सफाई देते हुए कहा कि उन पर फर्नीचर खरीद मामले में घोटाले के आरोप लगाए जा रहे हैं। यह आरोप लगाने वाले पार्षदों के पास कोई सबूत है तो वह सामने लेकर आए। वह हर बात का जवाब देने के लिए तैयार हैं। परिषद के सीईओ और डिप्टी सीईओ के साथ ही एक अन्य अधिकारी की कमेटी ने तीन लाख रुपये का फर्नीचर खरीदा है। जिसके लिए उनको किसी भी चैक पर हस्ताक्षर करने का अधिकार तक नहीं होता। मीना नरवाल ने कहा कि पंचायती राज के निदेशक द्वारा पूरे प्रदेश के जिला परिषदों के चेयरमैनों के लिए मकान अलॉट करने के आदेश दिए गए है और उसके तहत ही उनका मकान मिला हुआ है। इसके लिए भी केवल 3 हजार रुपये मिलते है, जबकि बाकी रुपया उनके पास से जाता है। ग्रांट राशि एक समान न वितरित किए जाने के आरोपों को भी उन्होंने खारिज करते हुए कहा कि जिन पार्षदों ने जिस कार्य के लिए एस्टीमेट बनाकर दिए थे, उसी के हिसाब से राशि जारी कर दी गई। उनके साथ पार्षद नंद किशोर, कविता, अशोक मलिक, अमरजीत चहल, रेखा, अनिल, संजय खानपुर, आशा रानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed