फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   विधायक जयतीर्थ दहिया ने याचिका उठाई, अब चुनाव गड़बड़ी मामले में होगी सुनवाई

विधायक जयतीर्थ दहिया ने याचिका उठाई, अब चुनाव गड़बड़ी मामले में होगी सुनवाई

Thu, 03 Aug 2017 01:10 AM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
विधायक जयतीर्थ दहिया ने याचिका उठाई, अब चुनाव गड़बड़ी मामले में होगी सुनवाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। पूर्व मंत्री और मार्केटिंग बोर्ड की चेयरपर्सन कृष्णा गहलावत और राई हल्के से कांग्रेस विधायक जयतीर्थ दहिया के बीच चल रहा चुनाव में गड़बड़ी का मामला फिर उछल रहा है। पूर्व मंत्री कृष्णा गहलावत की याचिका को खारिज करने के लिए विधायक जयतीर्थ दहिया ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। उन्होंने इसे अब वापस ले लिया है। इसके बाद यह मामला फिर उछला है। भाजपा की नेता पूर्व मंत्री कृष्णा गहलावत के वकील ने याचिका उठाने पर कहा कि अब याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू होगी। विधायक जयतीर्थ दहिया भी तुरंत आगे आ गए और उन्होंने कहा कि मैंने कुछ और मामले डालने के लिए याचिका उठाई है। सुप्रीम कोर्ट में जल्द ही दोबारा याचिका डाली जाएगी।
पूर्व मंत्री कृष्णा गहलावत ने वर्ष 2014 के राई हल्के से विधानसभा चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में वह हार गई थीं। उन्होंने चुनाव में गड़बड़ी के आरोप लगाए थे। हाईकोर्ट में एक याचिका में कहा गया था कि कांग्रेस के जयतीर्थ दहिया गलत तरीके से चुनाव जीते हैं और उन्होंने बोगस वोटिंग कराई है। पूर्व मंत्री के वकील रजनीश मलिक ने बताया कि हाईकोर्ट में दायर याचिका पर विधायक जयतीर्थ दहिया ने दावा खारिज याचिका डालते हुए कहा कि यह मुकदमा चलने लायक नहीं है। लेकिन, हाईकोर्ट ने निर्णय दिया कि मुकदमा कोर्ट में चलाया जा सकता है। वकील रजनीश के अनुसार हाईकोर्ट के इस निर्णय पर विधायक जयतीर्थ दहिया ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सुप्रीम कोर्ट के अंदर भी वही दलील दी गई, लेकिन 31 जुलाई को विधायक ने सुप्रीम कोर्ट से अपनी याचिका वापस उठा ली। इस तरह अब हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

मैने कुछ मामले डालने को याचिका उठाई, सुप्रीम कोर्ट में दोबारा डालूंगा : विधायक
राई विधायक जयतीर्थ दहिया ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी रहीं कृष्णा गहलावत ने एक चुनावी याचिका हाईकोर्ट में डाली थी। उसमें मुझ पर चुनाव में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। पैसे देकर वोट खरीदने और शराब बांटने की बात कही गई थी। इस पर मैंने उन आरोपों के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका लगाई कि यह सभी आरोप झूठे हैं। भाजपा की पूर्व प्रत्याशी की याचिका को आरंभिक तौर पर खारिज किया जाए। उस पर संज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट ने उन सभी बातों को झूठा मान लिया। इसमें भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया था। इस पर हाईकोर्ट ने उन झूठे आरोपों को खारिज कर दिया, लेकिन मैं पूरी याचिका खारिज कराना चाहता था। उसके लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका डाली गई। उसमें कुछ मामले बाकी रह गए थे और उनको लिखने के लिए याचिका को वापस लिया गया है। इस मामले में अपने वकील से बात करके सुप्रीम कोर्ट में जल्द ही दोबारा याचिका डाली जाएगी, जिसकी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed