{"_id":"530fbb6369c72a10f649da87d5c10428","slug":"14-wrestlers-left-for-commonwealth-games","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रमंडल खेलों के लिए रवाना हुए 14 पहलवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रमंडल खेलों के लिए रवाना हुए 14 पहलवान
सोनीपत, अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2014 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्काटलैंड के ग्लास्गो में 23 जुलाई से शुरू हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने के लिए मंगलवार को 14 सदस्यीय महिला और पुरुष पहलवानों की टीम रवाना हो गई। टीम में ओलंपिक में देश को पदक दिलाने वाले पहलवान सुशील कुमार और योगेश्वरदत्त भी शामिल हैं। पहलवानों को चौहान जोशी स्थित सांई के सेंटर से रवाना किया गया। इस दौरान पहलवानों ने भरोसा दिलाया कि देश के लिए पदक लेकर लौटेंगे।
सांई के कोच कुलदीप मलिक ने बताया कि फ्री-स्टाइल कुश्ती में महिला और पुरुष पहलवानों के दल को मंगलवार को स्काटलैंड के ग्लास्गो के लिए रवाना किया गया। इस बार यहीं पर राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महिला और पुरुष पहलवान पूरी तैयारी के साथ रवाना हुए हैं और पूर्ण विश्वास है कि देश की झोली पदकों से भरेगी।
योगेश्वर बोले, नहीं लौटेंगे खाली
पहलवान योगेश्वरदत्त ने रवाना होने से पहले अमर उजाला से बातचीत में कहा कि देश के लिए खेलेंगे और खाली हाथ नहीं बल्कि पदकाें के साथ लौटेंगे। उनकी मां ने भी उनसे देश के लिए पदक लाने का वचन लिया है। उन्होंने बताया कि तैयारी बेहतर है। दो महीने में जो अभ्यास किया है, उसकी मेहनत जरूर रंग लाएगी। सभी पहलवान अनुभवी हैं ओर देश की आकांक्षाओं पर खरा उतरेंगे।
विज्ञापन
ये पहलवान दिखाएंगे दमखम
भार वर्ग पहलवान
55 किलो अमित दहिया
61 किलो बजरंग पूनिया
65 किलो योगेश्वर दत्त
74 किलो सुशील कुमार
84 किलो पवन कुमार
97 किलो सत्यव्रत कादियान
120 किलो राजीव तोमर
-----------------------
महिला पहलवानों में यह शामिल
भार वर्ग पहलवान
48 किलो विनेश कुमारी
53 किलो ललिता कुमारी
55 किलो बबीता
58 किलो में साक्षी मलिक
63 किलो गीतिका जाखड़
69 किलो नवजौत कौर
75 किलो ज्योति