फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   13560 objections for NOC rejected in 18 days, 605 files pending

Sonipat News: 18 दिन में एनओसी के लिए आई 13560 आपत्ति की अस्वीकार, 605 फाइलें लंबित

Fri, 19 Jan 2024 11:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 19 Jan 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
13560 objections for NOC rejected in 18 days, 605 files pending
सोनीपत नगर निगम कार्यालय में गृहकर ठीक कराने को काउंटर पर खड़े लोग। संवाद
सोनीपत। तहसील कार्यालय में पटवारियों और कानूनगो की हड़ताल के चलते शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की रजिस्ट्री रुकी हुई है। वहीं निगम क्षेत्र में रहने वाले लोगों को रजिस्ट्री के लिए जरूरी एनओसी (अनापत्ति प्रमाणपत्र) लेने में परेशानी हो रही है। पहली जनवरी से अब तक एनओसी लेने के लिए दर्ज की गई 13560 आपत्तियों को अस्वीकार कर दिया गया है। अब तक निगम अधिकारियों के पास 605 फाइलें लंबित हैं। प्रॉपर्टी आईडी, अग्निशमन चार्ज, गृहकर, सॉलिड वेस्ट चार्ज, भवन शाखा से लंबित फाइलों को लेकर शहरवासी निगम कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। जिसके कारण लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

नगर निगम कार्यालय में सिटीजन चार्टर लागू कर रखा है। जिसके तहत अधिकतर कामों के लिए अधिक से अधिक 15 दिनों का समय रखा गया है। अधिकतर लोग अपनी फाइलों को निपटाने के लिए कई माह तक कार्यालय के चक्कर काटते रहते हैं। जिसके कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों की परेशानी का अंदाजा सोनीपत नगर निगम कार्यालय में एनडीसी पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों से लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


एक से 18 जनवरी तक लोगों ने नगर निगम कार्यालय से एनओसी लेने के लिए एनडीसी पोर्टल पर 62395 आपत्ति लगाई गई। अधिकतर आपत्तियों में लोग दस्तावेज पूरे नहीं लगा पाते। जिसके चलते नगर निगम की ओर से उनकी 13560 फाइलों को अस्वीकार किया गया। साथ ही 5125 फाइलों को वापस कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट

रजिस्ट्री के लिए एनओसी जरूरी

रजिस्ट्री कराने से पहले नगर निगम विकास शुल्क, गृहकर, सॉलिड वेस्ट चार्ज और अग्निशमन कर जमा कराना अनिवार्य है। एनओसी पाने के लिए एनडीसी पोर्टल पर आवेदन करना होता है। एक से 18 जनवरी तक नगर निगम की ओर से 43 हजार 105 फाइलों को स्वीकृत किया गया है।



यह होती है व्यवस्था

जब एनओसी पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करेंगे। आधार नंबर अपलोड करना होगा। इसके बाद नाम, पता और मोबाइल नंबर भी भरना होगा। पंजीकरण पूरा होने पर मोबाइल पर ओटीपी आएगा। इसके बाद प्रॉपर्टी आइडी नंबर भरना होगा। बाद में एनओसी पाने के लिए पेज खुलेगा। उस पेज पर व्यक्ति आसानी से देख सकेंगे कि गृहकर, अग्निशमन कर, विकास शुल्क, सॉलिड वेस्ट चार्ज व अन्य चार्ज जमा कराए हैं कि नहीं।



दिक्कतों को दूर करने को बनीं हैं कई टीमें

निगमायुक्त ने एनडीसी पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निपटान के लिए तीन टीमें गठित कर रखी है। वार्ड नंबर 1 से 10 तक के लोगों की शिकायतों के निपटान के लिए क्षेत्रीय कर अधिकारी राजेंद्र चुघ को नियुक्त कर रखा है। उसके साथ लिपिक अजय शर्मा, मोहित, मनजीत, राजकुमार व राकेश को लगा रखा है। वार्ड नंबर 11 से 15 तक की शिकायतों की निपटान की जिम्मेदारी सहायक अभियंता नवरत्न वत्स को दे रखी है। उनके साथ लिपिक अजय व रविंद्र को नियुक्त कर रखा है। वार्ड नंबर 16 से 20 तक के लोगों की शिकायतें सुलझाने के लिए सहायक अभियंता अभिषेक को नियुक्त किया है। उनके साथ लिपिक साहिल व विकास काे लगाया गया है।




वर्जन

एनडीसी पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निपटान का प्रयास किया जा रहा है। लोगों से अपील की है वह अपनी आपत्तियां दर्ज कराते समय जरूरी दस्तावेजों को लगाएं। जिससे जल्द ही लोगों को एनओसी उपलब्ध कराई जा सकें।-विश्राम मीणा, आयुक्त नगर निगम, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed