फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   कर्मियों की हड़ताल से बिगड़े हालात, सीवर ओवरफ्लो होने से गलियां दूषित पानी से लबालब, 600 टन कूड़े का उठान नहीं होने से ढ़ेर लगे

कर्मियों की हड़ताल से बिगड़े हालात, सीवर ओवरफ्लो होने से गलियां दूषित पानी से लबालब, 600 टन कूड़े का उठान नहीं होने से ढ़ेर लगे

Wed, 31 Oct 2018 01:04 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
कर्मियों की हड़ताल से बिगड़े हालात, सीवर ओवरफ्लो होने से गलियां दूषित पानी से लबालब, 600 टन कूड़े का उठान नहीं होने से ढ़ेर लगे
हड़ताल से बिगड़े हालात, सीवर ओवरफ्लो होने से गलियां दूषित पानी से लबालब, 600 टन कूड़े का लगा ढेर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। रोडवेज कर्मियों की हड़ताल के समर्थन में अन्य विभाग के कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से हालात बिगड़ गए, क्योंकि जिले में मंगलवार को सभी विभागों व मुरथल यूनिवर्सिटी के 2000 से ज्यादा कर्मचारी हड़ताल पर रहे। पब्लिक हेल्थ कर्मियों की हड़ताल से शहर की कई कालोनियों में सीवर ओवरफ्लो से गंदा पानी भर गया। जिससे लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। वहीं सफाई कर्मियों की हड़ताल से शहर में करीब 600 टन कूड़े के ढेर दिन भर सड़क किनारे पड़े रहे। गन्नौर के बिजली निगम कार्यालय में कर्मचारियों ने ताला जड़ दिया व काम का बहिष्कार किया। अन्य बिजली कार्यालयों में भी काम पूरी तरह से ठप रहा। कई जगहों पर बिजली बिल तक नहीं बांटे जा रहे। इसके साथ ही छात्र एकता मंच के साथ आईटीआई छात्रों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर शहर में जुलूस निकाला।
सरकार की ओर से निजी बसों के परमिट जारी किए जाने के विरोध में रोडवेज कर्मचारी 15 दिन से हड़ताल पर है। रोडवेज बसें कम चलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोडवेज के समर्थन में मंगलवार को विभिन्न विभागों के कर्मचारी भी हड़ताल पर रहे। हुडा कार्यालय से 100, फायर विभाग से 50, पब्लिक हेल्थ से 460, बिजली निगम से 682, नगर निगम से 389 कर्मचारियों ने हड़ताल रखी। वहीं मुरथल यूनिवर्सिटी में करीब 250 कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए।
विज्ञापन

पब्लिक हेल्थ कर्मियों के हड़ताल पर जाने से सीवर ओवरफ्लो होने से जनता कालोनी की गलियों में दूषित पानी भर गया। शिकायत करने के बाद भी गंदे पानी की निकासी नहीं हो पाई। जिसके चलते कालोनी के लोगों को गंदे पानी से निकलने के लिए मजबूर होना पड़ा। लोगों का कहना है कि कालोनी में सीवर लाइन की सफाई समय पर नहीं हो रही। यह लाइन पूरी तरह से खराब हो चुकी है। प्रशासन की ओर से नई लाइन तक नहीं बिछाई जा रही। अधिकारियों की अनदेखी का खामियाजा कालोनी में रहने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मियों की हड़ताल से सड़कों पर पड़े रहे कूड़े के ढेर
निगम के सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते शहर में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। कूड़े का समय पर उठान नहीं हो रहा है। शहर में करीब 50 डंपिंग प्वाइंटों पर कूड़ा पड़ा हुआ है। नगर निगम की ओर से कूड़ा उठान के लिए वैकल्पिक व्यवस्था तक नहीं मुहैया कराई गई। सड़कों से गुजरने वाले लोगों को दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है।
आईटीआई के छात्रों ने किया बहिष्कार, शहर में निकाला जुलूस
रोडवेज कर्मियों की हड़ताल के समर्थन में मंगलवार को छात्र एकता एकता मंच के नेतृत्व में आईटीआई छात्रों ने कक्षाओं का बहिष्कार किया। इस दौरान उन्होंने शहर में जुलूस निकाला। इसके बार उन्होंने रोडवेज कर्मियों के धरने पर पहुंचकर समर्थन दिया। साथ ही उन्होंने प्राइवेट बसों के परमिट रद्द कराने व विभाग में युवाओं को पक्की नौकरी देने की मांग की।
बिजली निगम कार्यालय में ताला जड़ा, जताया रोष
रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन करते हुए गन्नौर बिजली निगम के शहरी कार्यालय में कर्मचारियों ने ताला जड़ा। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यूनियन के पदाधिकारी संतराम, संतलाल, सुरेंद्र, नवीन, राकेश, ब्रजभूषण, राजेश, आनंद आदि ने कहा कि यूनियन के आह्वान पर 31 अक्टूबर पर सभी कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। वहीं हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रीसिटी बोर्ड डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन के आह्वान पर बिजली निगम के जेई भी हड़ताल पर रहे। इस दौरान उन्होंने भी सरकारी फोन को बंद रखा।
15 दिन से रोडवेज कर्मियों के हड़ताल पर जाने से विभाग को नुकसान हुआ है। यात्रियों की सुविधा के लिए 136 बसें चलाई गई। यात्रियों को हड़ताल से वापस आने की कई बार अपील की जा चुकी है, लेकिन कर्मचारी अभी तक काम पर नहीं लौटे।

जोगेंद्र सिंह रावल, जीएम, रोडवेज
सफाई कर्मियों के हड़ताल पर जाने से सड़कों पर कूड़ा पड़ा हुआ है। ठेके पर लगे कर्मियों को कूड़ा उठाने के लिए लगा रखा है। हड़ताल पर जाने वाले कर्मचारियों की रिपोर्ट रोजाना सरकार को भेजी जा रही है। -सुनीता वर्मा, कमिश्नर नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed