फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   बीपीएस मेडिकल कालेज के निदेशक को फेसबुक पर कहा पाकिस्तानी, अभद्रता तक की गई

बीपीएस मेडिकल कालेज के निदेशक को फेसबुक पर कहा पाकिस्तानी, अभद्रता तक की गई

Tue, 30 Oct 2018 12:35 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
बीपीएस मेडिकल कालेज के निदेशक को फेसबुक पर कहा पाकिस्तानी, अभद्रता तक की गई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोहाना। गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के निदेशक को एक व्यक्ति द्वारा फेसबुक पर पाकिस्तानी कहने व अन्य अपशब्द कहे जाने का मामला सामने आया है। निदेशक के संज्ञान में मामला सोमवार को आया। उन्होंने व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।
खानपुर कलां गांव स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के निदेशक डॉ. एपीएस बत्रा को एसएन सैनी नाम के एक व्यक्ति ने फेसबुक पर कमेंट किया। जिसमें एसएन सैनी नाम के व्यक्ति ने निदेशक के लिए अपशब्द इस्तेमाल किए और उनको पाकिस्तानी तक कह दिया। यह पूरा मामला निदेशक के संज्ञान में सोमवार को आया तो उन्होंने अपनी फेसबुक आईडी के कमेंट के प्रिंट निकलवाए और उच्च अधिकारियों को इस बारे में अवगत कराया। इस मामले में निदेशक ने कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

फेसबुक पर किए गए कॉमेट
25 सितंबर को फेसबुक पर एसएन सैनी के नाम से आईडी चला रहे एक व्यक्ति ने पहला कमेंट किया कि सरकार बीपीएस खानपुर कलां सोनीपत का निदेशक से पिंड छुड़वाए, प्लीज, प्लीज, उसके बाद दूसरे कमेंट में अपशब्द कहने के बाद लिखा कि निदेशक ने बीपीएस खानपुर कलां सोनीपत में आतंक फैला रखा है, सरकार प्लीज इसपर तुंरत कार्रवाई करे। तीसरे कमेंट में लिखा कि राजबीर सिंह मलिक ने सही कहा यह पाकिस्तानी बीपीएस खानपुर कलां सोनीपत को अफगानिस्तान बनाना चाहता है। चौथे कमेंट में पाकिस्तानी लिखने के साथ अपशब्द का प्रयोग किया गया है। साथ ही लिखा है इसने बीपीएस खानपुर कलां सोनीपत का बेड़ा गरक कर दिया है। ऑफिस रिकॉर्ड की फाइल 22-8-2016 को इसके खास गुलशन, महेंद्र, डॉ. बलवान द्वारा ऑफिस से चोरी करवाई, रिकॉर्ड क्लर्क का ट्रांसफर करके बैगर चार्ज लिए रूम की चाबी लेकर अपने पास रखी। इस दौरान रूम के सामने का कैमरा उतरवा दिया। रिकॉर्ड को चोरी कर लिया, उसमें हेराफेरी की। बेकसूर सुरेश कुमार को सस्पेंड करके 30 प्वाइंट की चार्ज सीट बनाई और प्रमोशन से वंचित कर दिया। उसके बाद धर्म विशेष का नाम लेकर अपशब्द लिखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
फेसबुक पर मेरे खिलाफ अपशब्दों के साथ पाकिस्तानी कहा गया है। यह बात अब मुझे पता लगी है। जब मैंने देेखा तो पता चला कि एसएन सैनी ने ऐसे भद्दे कमेंट किए है। इसे लेकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. एपीएस बत्रा, निदेशक बीपीएस अस्पताल, खानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed