फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   मुंबई प्लेन हादसे में जान गंवाने वाली देश की पहली महिला मेंटीनेंस इंजीनियर सुरभि का हुआ अंतिम संस्कार

मुंबई प्लेन हादसे में जान गंवाने वाली देश की पहली महिला मेंटीनेंस इंजीनियर सुरभि का हुआ अंतिम संस्कार

Sun, 01 Jul 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
मुंबई प्लेन हादसे में जान गंवाने वाली देश की पहली महिला मेंटीनेंस इंजीनियर सुरभि का हुआ अंतिम संस्कार
मुंबई प्लेन हादसे में जान गंवाने वाली देश की पहली महिला मेंटेनेंस इंजीनियर सुरभि का अंतिम संस्कार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। मुंबई में चार्टर्ड प्लेन हादसे में जान गंवाने वाली देश की पहली महिला एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर सुरभि गुप्ता का शनिवार को सोनीपत में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। शंकर कालोनी स्थित उनके घर से श्मशान घाट तक उनकी अंतिम यात्रा में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। वहीं कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि परिवार की मांग के अनुसार प्रदेश सरकार मुंबई प्लेन हादसे की जांच करवाएगी।
यूपी के बदायूं की सुरभि गुप्ता कई साल से मुंबई की विमान कंपनी में एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर के पद पर कार्यरत थी। उनकी शादी 2017 में सोनीपत में हुई थी। सुरभि अपने पति ब्रजेश के साथ मुंबई में रह रही थी।
विज्ञापन

मुंबई के घाटकोपर इलाके में वीरवार दोपहर चार्टर्ड प्लेन क्रैश में सुरभि समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। प्लेन ने जुहू एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। वह दोपहर करीब 1.13 बजे घाटकोपर के सर्वोदय नगर स्थित रिहायशी इलाके में निर्माणाधीन इमारत पर गिर गया था। शनिवार सुबह हादसे का शिकार हुई सुरभि का शव सोनीपत पहुंचा। यहां सुबह गमगीन माहौल में पटेल नगर स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सभी की आंखों से अश्रुधारा बह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पिता बोले, कल्पना चावला बनना चाहती थी बेटी सुरभि
सुरभि के पिता सूर्य प्रकाश गुप्ता ने बताया कि उनकी बेटी कल्पना चावला बनना चाहती थी। उनके सपने अधूरे रह गए। वहीं कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने सुरभि के घर जाकर परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि सुरभि अपनी मर्जी से फ्लाइट में गई थी। उनके स्थान पर अन्य कोई इंजीनियर जाना था। परिजनों द्वारा मामले की जांच कराने की मांग पर उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु मामले की जांच के आदेश दे चुके हैं, फिर भी यदि परिजन किसी भी स्तर पर अपनी बात रखना चाहेंगे तो उनकी पूरी मदद की जाएगी। इस मामले के जांच के आदेश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed