{"_id":"598374dc4f1c1b99698b4730","slug":"131501787356-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरथल में हाईवे पर अवैध कब्जों पर चला निगम का पीला पंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरथल में हाईवे पर अवैध कब्जों पर चला निगम का पीला पंजा
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
राई। मुरथल में ह्राइवे पर स्थित दुकानों के अवैध कब्जों पर वीरवार को नगर निगम का पीला पंजा चला। वहां दुकानों के आगे से छज्जे हटाए गए। इस दौरान बिल्डिंग इंस्पेक्टर ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि यदि आगे से अवैध कब्जे मिले तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निगम की सख्ती को देखते हुए कई दुकानदारों ने स्वयं ही अवैध कब्जों को हटाना शुरू कर दिया। नगर निगम के बिल्डिंग इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि पिछले कई दिनों से निगम को जानकारी मिल रही थी कि दुकानदारों ने दुकानों के आगे अतिक्रमण किया हुआ है। इससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। साथ ही यातायात भी प्रभावित हो रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए निगम की टीम दो जेसीबी मशीन के साथ हाईवे पर पहुंची। टीम को देखते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। टीम ने कई दुकानों से अवैध कब्जे हटाए तो कई दुकानदारों ने स्वयं ही अतिक्रमण को हटाया।