फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   13 lakh people had got the second dose of Corona, only 62 thousand got the booster dose.

Sonipat News: 13 लाख लोगों ने लगवाई थी कोरोना की दूसरी डोज, बूस्टर डोज 62 हजार ने ही लगवाई

Fri, 22 Dec 2023 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 22 Dec 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
13 lakh people had got the second dose of Corona, only 62 thousand got the booster dose.
सोनीपत। कोरोना के नए वेरिएंट से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारी तेज कर दी गई है। लोगों को जागरूक भी किया जाने लगा है। जिले में वैक्सीन की बूस्टर डोज लगवाने को लेकर लोगों में उत्साह कम रहा था। वैक्सीन लगाने के लिए 12 लाख 82 हजार 706 लोगों को पंजीकृत किया गया था। जिस पर जिले में 12 लाख 99 हजार 380 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी। 10 लाख 2 हजार 188 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई थी। उसके बाद बूस्टर डोज को लेकर लोगों में सतर्कता कम दिखाई दी। जिले में महज 61 हजार 968 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई थी। 18 साल से कम उम्र के किसी भी बच्चे को बूस्टर डोज नहीं लगी है। राहत यह है कि कोरोना का कोई मरीज अभी नहीं मिला है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कोरोना के जेएन 1 वेरिएंट को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। अलर्ट के बावजूद विभाग के पास लोगों को कोरोना से बचाव के लिए लगाई जाने वाली वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। विभाग की ओर से अस्पताल में पहुंचने वाले लोगों को एहतियात बरतने के लिए कहा जाने लगा है। नए वेरिएंट के अलर्ट के बावजूद लोग कोरोना नियमों का पालन नहीं कर रहे। अस्पतालों, बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ नजर आ रही है। कोरोना से बचाव के लिए सभी का एहतियात बरतना जरूरी है।
विज्ञापन


लक्ष्य से अधिक लोगों ने लगवाई पहली डोज तो 6 फीसदी को लगी बूस्टर डोज
जिले में अब तक लक्ष्य से अधिक फ्रंटलाइन वर्कर्स वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुके हैं। अब तक 107 फीसदी को यह डोज लगी है। जबकि लक्ष्य से अधिक 110 फीसदी को दूसरी डोज व 20 फीसदी वर्कर्स बूस्टर डोज लगवा चुके हैं। जिले में 15 से 17 साल तक के 68 फीसदी किशोरों को पहली डोज लगाई जा चुकी है। 38 फीसदी किशोरों को दूसरी डोज लगी है। वहीं 12 से 14 साल तक के 42 फीसदी बच्चों को पहली डोज लगाई गई है। 19 फीसदी बच्चों को दूसरी डोज लग चुकी है। अब तक कुल 101 फीसदी लोग वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुके हैं। 78 फीसदी लोग वैक्सीन की दूसरी डोज लगवा चुके हैं। वहीं मात्र 6 फीसदी लोग बूस्टर डोज लगवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैटेगरी पहली डोज दूसरी डोज बूस्टर डोज
स्वास्थ्य कर्मी 15563 15234 4355
फ्रंटलाइन वर्कर 15608 16086 3278
बुजुर्ग 161354 144602 18258
45 वर्ष से ज्यादा 236133 199378 12226
18 वर्ष से ज्यादा 788863 583844 23851
15 वर्ष से ज्यादा 58745 32673 ----
12 वर्ष से ज्यादा 23114 10371 ----

25 मार्च को वापस भेज दी गई थी वैक्सीन
वैक्सीन की बूस्टर डोज लगवाने को लोग उत्साह नहीं दिखा रहे थे। ऐसे में 25 मार्च को अस्पताल से ढाई हजार वैक्सीन डोज वापस भेज दी गई थी। उनकी वैधता तिथि 31 मार्च तक थी। मई माह में बच्चों को लगाने वाली वैक्सीन खत्म हो गई थी। उसके बाद से अस्पताल में किसी तरह की वैक्सीन नहीं भेजी गई है।



वर्जन
कोरोना जेएन 1 वेरिएंट को लेकर मुख्यालय की ओर से अलर्ट जारी कर रखा है। कोरोना से बचाव के लिए पहले की तरह एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। वैक्सीन रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर महामारी के लड़ने के लिए लगाई गई थी। अभी वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। सरकार की ओर से वैक्सीन उपलब्ध कराने पर लोगों को लगाई जाएगी। शुरुआत में बूस्टर डोज के लिए लोगों को बुलाया जाएगा।
-डॉ. नीरज यादव, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed