फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   13 athletes from Sonipat to showcase their mettle at the National Open Athletics Championships.

Sonipat News: नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सोनीपत के 13 एथलीट दिखाएंगे दम

Fri, 02 Oct 2026 02:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
13 athletes from Sonipat to showcase their mettle at the National Open Athletics Championships.
जींद। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 8 से 11 अक्तूबर तक होने वाली 65वीं नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सोनीपत के 13 एथलीट हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। चार दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 58 खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे।
विज्ञापन

एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि सोनीपत के रमन डागर 200 व 400 मीटर, प्रिंस 200 मीटर, मोहित कुमार 4 गुणा 400 मीटर रिले, अमन कुमार 800 व 1500 मीटर में दम दिखाएंगे। अंकित मलिक और अजय 5000 मीटर, रितेश कुमार 3000 मीटर स्टीपलचेज, प्रतीक मान डिस्कस थ्रो, कमल धनखड़ डेकाथलॉन, भारती 5000 व 10000 मीटर और इंदु 20 हजार मीटर रेस वॉक में उतरेंगी।
विज्ञापन

जींद से आदित्य जैवलिन थ्रो, परमदीप मोर 42 किलोमीटर वॉक रेस, तमन्ना 100 और 400 मीटर, सोनिया रिले रेस और पायल 20 हजार मीटर वॉक रेस में हिस्सा लेंगी। खिलाड़ियों का चयन एथलेटिक्स हरियाणा की चयन समिति ने निर्धारित मानकों के आधार पर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिवानी और चरखी दादरी से छह-छह, हिसार से चार और झज्जर से पांच एथलीट चयनित हुए हैं। फतेहाबाद, रोहतक, यमुनानगर, फरीदाबाद, रेवाड़ी, कुरुक्षेत्र, पानीपत और महेंद्रगढ़ के खिलाड़ी भी विभिन्न स्पर्धाओं में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

फतेहाबाद की जैवलिन थ्रोअर ज्योति, पूनम और दीपिका भी टीम का हिस्सा हैं। इसके अलावा रोहतक, यमुनानगर, फरीदाबाद, रेवाड़ी, कुरुक्षेत्र, पानीपत और महेंद्रगढ़ के खिलाड़ी भी अलग-अलग स्पर्धाओं में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इनमें हैमर थ्रो, हाई जंप, डेकाथलॉन, हेप्टाथलॉन, रिले और वॉक रेस जैसी स्पर्धाएं शामिल हैं।
एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों से राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article