फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   12th class student was injured by stabbing him when he stopped bursting firecrackers with a bullet bike

बुलेट बाइक से पटाखे बजाने से रोका तो 12वीं कक्षा के छात्र को चाकू मारकर किया घायल

Sat, 04 Dec 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
12th class student was injured by stabbing him when he stopped bursting firecrackers with a bullet bike
बुलेट बाइक के पटाखे बजाने से रोका तो शहर की सूरी पेट्रोल पंप वाली गली में दो युवकों ने 12वीं कक्षा के छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में छात्र बुरी तरह घायल हो गए। लोगों के आने पर हमलावर फरार हो गए। युवक को शहर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव चिटाना के रहने वाले आर्यन (17) ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि वह हिंदू विद्यापीठ स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता है। वह शुक्रवार दोपहर बाद परीक्षा देकर बाइक पर अपने घर जा रहा था। जब वह रोहतक रोड पर नवजीवन अस्पताल के पास पहुंचा तो इसी दौरान पीछे से बुलेट बाइक पर आए दो युवकों ने उसके पास आकर बाइक के पटाखे बजाने लगे। अचानक हुई आवाज से वह डर गया। उसने युवकों के पटाखे बजाने का विरोध किया तो उन्होंने बाइक को रोक दिया और उसके साथ मारपीट करने लगे। इस पर आसपास के लोगों ने उसे छुड़वाया। उसके बाद जब वह अपनी बाइक लेकर सूरी पेट्रोल पंप वाली गली में जा रहा था तो दोनों युवकों ने उसकी बाइक के आगे अपनी बाइक को अड़ा दिया। उन्होंने उसे रोककर उसके साथ फिर से मारपीट की। इसी दौरान स्कूटी पर एक अन्य युवक वहां पहुंचा। उसने बुलेट बाइक पर सवार होकर आए एक युवक को आवाज देकर कहा कि अभिलक्ष्य यह चाकू लो और इसे जान से मार दे। जिस पर वह डरकर अपनी बाइक को मौके पर ही छोड़कर गली में भाग लिया। इस पर अभिलक्ष्य नाम के युवक ने उसका पीछा कर उसकी पासू (पेट के पास) चाकू से वार कर दिया। फिर उसके साथी युवक ने चाकू लेकर उसके पेट में वार कर दिया। उसका शोर सुनकर आसपास भीड़ जुटी तो युवक बाइक लेकर फरार हो गए। उसने अपने साथी दीपांशु को फोन किया। जिस पर उसके साथी ने उसे औद्योगिक क्षेत्र स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। मामले की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने देर रात छात्र के बयान दर्ज किए। पुलिस ने मामले में अभिलक्ष्य व अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

12वीं कक्षा के छात्र पर चाकू से हमला कर उसे घायल किया गया है। युवक ने बुलेट बाइक लेकर आए दो युवकों पर आरोप लगाया है। पटाखे बजाने से रोकने के बाद हमला करने का आरोप लगाया है। हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सवित कुमार, थाना प्रभारी, सिटी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed