{"_id":"61099a008ebc3e88e3466162","slug":"128-grams-of-gold-packet-kept-in-the-bank-in-lieu-of-loan-stolen-sonipat-news-rtk6198988111","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोन के बदले बैंक में रखा 128 ग्राम सोने का पैकेट चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोन के बदले बैंक में रखा 128 ग्राम सोने का पैकेट चोरी
विज्ञापन
शहर के बैंक ऑफ बड़ौदा की गोहाना शाखा से 128.6 ग्राम सोना चोरी कर लिया गया। सोना चोरी होने का मामला ऑडिट में उजागर हो सका। सोना एक उपभोक्ता का है, जिसके बदले उसने ऋण (लोन) ले रखा है। इस मामले में शाखा के तत्कालीन प्रबंधक मनजीत और ऋण अधिकारी मोनिका संदेह के घेरे में आ गए हैं, जिन पर शाखा प्रबंधक की शिकायत पर शहर थाना गोहाना में मुकदमा दर्ज किया गया है।
बरोदा रोड स्थित समता चौक के निकट बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा है। दयानंद बैनिवाल ने 19 नवंबर, 2020 में इस शाखा के प्रबंधक का कार्यभार संभाला था। सोना चोरी करने का मामला उनके कार्यभार संभालने से पहले का है। दयानंद बैनिवाल ने डीजीपी, रोहतक रेंज के आईजी, सोनीपत के एसपी, गोहाना की एएसपी और शहर थाना प्रभारी को संयुक्त ऑनलाइन शिकायत की। इस पर शहर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। दयानंद बैनिवाल ने पुलिस को बताया कि उनके द्वारा पदभार संभालने से पहले बैंक से 128.6 ग्राम सोना चोरी था। यह सोना उपभोक्ता रमेश कुमार का है, जिस पर उसने ऋण ले रखा है। रमेश का गोल्ड ऋण खाता तत्कालीन शाखा प्रबंधक मनजीत व ऋण अधिकारी मोनिका ने छह जून, 2020 में खोला था और इन्हीं दोनों अधिकारियों ने सोने का पैकेट जमा करवाया था। दयानंद बैनिवाल का कहना है कि 12 नवंबर, 2020 को ऑडिट अधिकारी ने जो रिपोर्ट दी, जिसमें रमेश के सोने का पैकेट बैंक में नहीं था। बैंक अधिकारियों ने इस संबंध में अप्रैल में रमेश और अपने उच्च अधिकारियों को सूचना दी। सोने की चोरी में तत्कालीन शाखा प्रबंधक मनजीत व ऋण अधिकारी मोनिका संदेह के घेरे में हैं। बैनिवाल की शिकायत पर शहर थाना गोहाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच करेगी।
पीएनबी के लॉकर धारकों को अभी तक नहीं मिला सोना-चांदी व नकदी
शहर में पुराना बस स्टैंड के पास जर्जर भवन से पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) तक चोरों ने सुरंग बनाकर 77 लॉकर तोड़कर सोना-चांदी व नकदी चोरी कर ली थी। यह वारदात 26 अक्तूबर 2014 की रात को हुई थी। हालांकि इस मामले में आरोपी पकड़े जा चुके हैं, लेकिन अभी तक लॉकर धारकों को न सोना-चांदी मिला है और न नकदी मिली है। बंटवारे के विवाद के चलते यह मामला अदालत में विचाराधीन है। ऐसे में अब स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में उपभोक्ता के सोने का पैकेट चोरी हो गया है।