{"_id":"5b9ff75d867a557eaf187654","slug":"121537210205-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ से मिले आंतिल चौबीसी के सदस्य, दवा छिड़कने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ से मिले आंतिल चौबीसी के सदस्य, दवा छिड़कने की मांग की
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएमओ से मिले आंतिल चौबीसी के सदस्य, दवा छिड़कने की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। आंतिल चौबीसी के गांवों में मच्छर-मक्खियों के प्रकोप के कारण फैल रही जानलेवा बीमारियों की रोकथाम के लिए सोमवार को समिति के सदस्य सीएमओ से मिले। उन्होंने सीएमओ को ज्ञापन देकर गांवों में दवा छिड़वाने की मांग की।
आंतिल चौबीसी समाज सेवा समिति के सदस्य सोमवार सुबह सीएमओ कार्यालय पहुंचे। जहां रामकिशन फौजी, हवा सिंह पहलवान आदि ने बताया कि गांवों में कुछ दिनों से जहरीले मच्छर व मक्खियों का प्रकोप चल रहा है। जिससे ग्रामीण मलेरिया, डेंगू समेत अन्य जानलेवा बीमारियों से ग्रस्त हो रहे है, लोगों में बीमारियों का भय बना हुआ है। उन्होंने सीएमओ को ज्ञापन देकर गांवों में दवा का छिड़काव कराने की मांग की। इस दौरान रामफल बसौदी, कुलदीप दीपालपुर, नवीन, रमेश, हरीप्रकाश असावरपुर आदि मौजूद रहे।