{"_id":"5963d3364f1c1b200d8b45d3","slug":"121499714358-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों से पानी निकासी न होने पर किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों से पानी निकासी न होने पर किसानों ने किया प्रदर्शन
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। उपमंडल के सात गांवों के खेतों में भरे बरसाती पानी की निकासी न होने से लोगों में सरकार और प्रशासन के खिलाफ रोष बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सरकार से पानी निकलवाने व खराब हुई फसलों का मुआवजा देने की मांग की है। लोगों को आरोप है कि कोई भी नेता या अधिकारी उनकी सुध लेने नहीं आ रहा है। बारिश के पानी से उनकी फसलें बर्बाद हो गई हैं। प्रशासन पानी निकलवाने के झूठे दावे कर रहा है।
गांव बनवासा समेत आसपास के सात गांवों धनाना, रिंढ़ाना, कोहला, घडवाल, भावड़ और छपरा के खेतों में बारिश का पानी भरा हुआ है। किसान रविंद्र नरवाल, वीरेंद्र, राजेश, सुरेश, राकेश, शीलक, विकास, ईश्वर, रोहतास और रामभगत आदि का कहना है कि बारिश के पानी से उनकी करोड़ों रुपये की धान की फसल बर्बाद हो गई है। करीब साढ़े चार हजार एकड़ जमीन पर धान की रोपाई की जा चुकी थी। किसानों ने सरकार सेे मांग की है कि पानी की निकासी की व्यवस्था के साथ बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा दिया जाए।
पानी निकासी के लिए किए जा रहे हैं पुख्ता इंतजाम
सातों गांवों के खेतों में भरे पानी को निकलवाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पहले पांच पंप लगाए गए थे। अब 10-10 क्यूसिक के दो पंप और लगाए जा रहे हैं। इसके लिए बिजली के दो नए ट्रांसफार्मर स्थापित कराए गए हैं। आधे से ज्यादा पानी निकाला जा चुका है। अगले तीन-चार दिन में पूरा पानी निकाल दिया जाएगा।
विज्ञापन
- अजय कुमार, एसडीएम-गोहाना।