फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   12 thousand people will get employment in Mega Food Park, vegetables and fruits can be delivered in Punjab-Himachal

मेगा फूड पार्क में 12 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार, पंजाब-हिमाचल में सब्जियां-फल पहुंचाए जा सकेंगे

Fri, 11 Mar 2022 11:05 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
12 thousand people will get employment in Mega Food Park, vegetables and fruits can be delivered in Punjab-Himachal
मेगा फूड पार्क में निरीक्षण करतीं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की विशेष सचिव अनीता प्रवीण व - फोटो : Sonipat
खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की विशेष सचिव अनीता प्रवीण ने शुक्रवार को बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में निर्मित मेगा फूड पार्क का निरीक्षण किया। विशेष सचिव अनीता प्रवीण ने कहा कि फूड पार्क में क्षेत्र के 12 हजार लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा। खाद्य क्षेत्र से जुड़े उद्यमी इसमें निवेश करेंगे, जिनको एचएसआईआईडीसी की ओर से सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। मेगा फूड पार्क में स्टैंडर्ड डिजाइन फैक्टरी के साथ ही फ्रीजिंग यूनिट लगाई गई है, जिससे उद्यमियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक विकास गुप्ता ने कहा कि फूड पार्क के निर्माण में जो कार्य शेष बचा है, उसे शीघ्र निपटाएं। निर्माण कार्य की गुणवत्ता का भी ध्यान रखें। मेगा फूड पार्क राष्ट्रीय राजमार्ग के नजदीक होने के कारण यहां से पंजाब व हिमाचल प्रदेश में आसानी से फल व सब्जियों को पहुंचाया जा सकेगा। इस दौरान उपमंडल अधिकारी सुरेंद्र दून, एसके तिवारी, संपदा प्रबंधक विनोद कात्याल, वरिष्ठ प्रबंधक राजबीर, प्रबंधक रोहतास पंवार, अभिषेक नागा, जितेंद्र सिंह, डीएसपी जोगेंद्र राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अधिकारियों ने मेगा फूड पार्क व कोर प्रोसेसिंग सेंटर का निरीक्षण कर कोर प्रोसेसिंग सेंटर, ड्राई वेयर हाउस व साइलोस के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कोर प्रोसेसिंग सेंटर में 5000 मीट्रिक टन का मल्टीपर्पज कोल्ड स्टोरेज, 2500 मीट्रिक टन की क्षमता वाला डीप फ्रीजर, प्रोसेसिंग लाइन, बायलर, क्वालिटी कंट्रोल के लिए इस यूनिट में फूड टेस्टिंग लैब का निरीक्षण किया। उन्होंने 2700 वर्ग मीटर के 5000 मीट्रिक टन की क्षमता वाला ड्राई वेयर हाउस व साइलोस का भी निरीक्षण कर जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्योगपतियों ने सौंपे मांगपत्र
इस दौरान बड़ी औद्योगिक क्षेत्र की अलग-अलग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एचएसआईआईडीसी बड़ी में सुविधाओं की मांग को लेकर अपने मांग पत्र सौंपे। वहीं प्रबंधक ने अधिकारियों को निरीक्षण करने के बाद ऐसे सभी फैक्टरी संचालकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए, जो नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed