{"_id":"65c913881c882787ff0b0124","slug":"11th-accused-of-shooting-and-murder-arrested-sonipat-news-c-17-1-roh1010-357835-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गोली मारकर हत्या करने का 11वां आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गोली मारकर हत्या करने का 11वां आरोपी गिरफ्तार
Mon, 12 Feb 2024 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 12 Feb 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
गोहाना (सोनीपत)। क्राइम यूनिट टीम ने गोली मारकार हत्या करने के मामले में 11 वें आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत निवासी गुलफाम उर्फ अरमान है। आरोपी ने हत्या करने के लिए आरोपियों को हथियार सप्लाई किए थे। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रभड़ा गांव के खेतों में 14 जनवरी, 2023 को किसान आजाद की बाइक पर सवार दो युवकों ने गोली मारकर हत्या की थी। हमलावर बाइक को मौके पर छोड़कर भाग गए थे। पुलिस ने मृतक के भाई सुभाष के बयान पर शहर थाना में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन