फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   1173 TB patients were found after testing 6011 samples

Sonipat News: 6011 नमूनों की जांच करने पर टीबी के 1173 मरीज

Mon, 17 Mar 2025 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 17 Mar 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
1173 TB patients were found after testing 6011 samples
फोटो 01: सोनीपत के एक गांव लगाए गए निक्षय शिविर में टीबी की जांच कराने पहुंचे ग्रामीण। स्रोत :
सोनीपत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से तपेदिक (टीबी) मुक्त भारत बनाने के उद्देश्य से 100 दिन निक्षय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर में अब तक 2.32 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। इनमें से सीबी नॉट मशीन से बलगम के 6011 नमूनों की जांच करने पर अब तक टीबी के 1173 मरीज मिल चुके हैं। विभाग की ओर से मरीजों को निशुल्क परामर्श दिया गया है। साथ ही उन्हें दवाएं उपलब्ध कराकर उपचार शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के तहत क्षेत्र को टीबी मुक्त के लिए 100 दिन का निक्षय शिविर लगाए जा रहे हैं। इसमें मरीजों की पहचान के लिए वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर संस्था के सहयोग से लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। विभाग की टीम हाई रिस्क (उच्च जोखिम) क्षेत्र में मशीन से स्क्रीनिंग कर रहा है।
विज्ञापन

टीबी के मरीजों को शुरुआत में एक महीने तक दवा दी जाती है। मरीजों को लगातार चार माह तक टीबी की दवा लेनी पड़ती है। वहीं गंभीर टीबी रोगियों को लगभग एक साल तक उपचार दिया जाता है। वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त भारत बनाने के उद्देश्य से 100 दिन निक्षय शिविर की शुरुआत 7 दिसंबर 2024 को हुई थी। अब तक विभाग ने 1173 टीबी मरीजों की पहचान कर उनका उपचार शुरू कर दिया गया है। निक्षय शिविर में तीन मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) संचालित की जा रही है। प्रत्येक वाहन में टीबी जांच के लिए एक्स-रे मशीन और बलगम जांच की लिए सीबी नॉट मशीन की सुविधा है। इसके जरिए अब तक 2.32 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें बलगम के 6011 नमूने की सीबी नेट से जांच की जा चुकी है। 7171 संदिग्ध मरीजों के एक्स-रे किए जा चुके हैं। तीन सप्ताह से ज्यादा समय से खांसी वाले मरीजों की स्पेशल स्क्रीनिंग की जा रही है।

फोटो 01: सोनीपत के एक गांव लगाए गए निक्षय शिविर में टीबी की जांच कराने पहुंचे ग्रामीण। स्रोत :

फोटो 01: सोनीपत के एक गांव लगाए गए निक्षय शिविर में टीबी की जांच कराने पहुंचे ग्रामीण। स्रोत :

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed