फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   अंतर विवि लॉन टेनिस में फाइनल में पहुंची मदवि की महिला व पुरूष टीम

अंतर विवि लॉन टेनिस में फाइनल में पहुंची मदवि की महिला व पुरूष टीम

Tue, 30 Oct 2018 12:36 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
अंतर विवि लॉन टेनिस में फाइनल में पहुंची मदवि की महिला व पुरूष टीम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। मुरथल विवि में चल रही उत्तर क्षेत्रीय अंतर विवि पुरुष एवं महिला की लॉन टेनिस प्रतियोगिता के दौरान सोमवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता के फाइनल में मदवि रोहतक की दोनों टीमें पहुंची। मंगलवार को प्रतियोगिता के फाइनल मैच खेले जाएंगे।
सेमीफाइनल मुकाबलों के शुभारंभ पर विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. एमएस धनखड़ व प्रो. रेखा ने टीमों का परिचय लिया। विवि के खेल निदेशक डा. बिरेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि पुरुष वर्ग में प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक व पीयू पटियाला के मध्य खेला गया। इसमें मदवि रोहतक ने पीयू पटियाला की टीम को 3-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल मैच पीयू चंडीगढ़ व जीएनडीयू अमृतसर के मध्य खेला गया। इसमें पीयू चंडीगढ़ की टीम ने जीएनडीयू अमृतसर की टीम को 3-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

महिला वर्ग का पहला सेमीफाइनल मैच मदवि रोहतक व दिल्ली विवि के मध्य खेला गया। रोमांचक मैच में मदवि रोहतक की टीम ने दिल्ली विवि की टीम को 3-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। तीसरे व चौथे स्थान के लिए भी मैच मंगलवार को खेले जाएंगे। इस दौरान प्रतियोगिता की पर्यवेक्षक प्रो. शालिनी मल्होत्रा, डा. राकेश मलिक, लॉन टेनिस ऑफिशियल बीरबल वढेरा, निखिल हुड्डा, राहुल, गजेंद्र, श्रवण, विक्की, जितेश, शंभू व भूपेश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed