फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   बदमाशों ने 70 लाख लूटने को कैशियर को गोली मारी, गार्ड के फायर करने पर भागे

बदमाशों ने 70 लाख लूटने को कैशियर को गोली मारी, गार्ड के फायर करने पर भागे

Sat, 28 Oct 2017 01:08 AM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने 70 लाख लूटने को कैशियर को गोली मारी, गार्ड के फायर करने पर भागे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
शहर में शुक्रवार शाम कार सवार करीब छह बदमाशों ने 70 लाख रुपये से भरी कैश वैन को लूटने की वारदात को अंजाम दिया। देवडू रोड पर यूनियन बैंक की कैश वैन को लूटने के लिए कार सवार ने उसे रोककर घेर लिया। कैश नहीं देने पर वैन में बैठे हैड कैशियर को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसी समय कैश वैन में सवार गार्ड ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग से बदमाश भाग निकले। रुपये को हैड कैशियर पानीपत बैंक में लेकर जा रहा था। बदमाशों की गोली से घायल हुए हैड कैशियर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज तलाशी जा रही है।
शहर में दिल्ली रोड पर स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में कार्यरत हैड कैशियर सुरेंद्र सिंह मलिक और सिक्योरिटी गार्ड साहब सिंह शुक्रवार शाम को बैंक की वैन में कैश लेकर पानीपत बैंक जा रहे थे। उनको गन्नौर से होकर पानीपत जाना था और वह देवड़ू रोड से निकल रहे थे। वह देवडू रोड पर पहुंचे तो एक कार में सवार आधा दर्जन बदमाशों ने कैश वैन को रोकने का प्रयास किया। चालक ने कैश वैन को नहीं रोका तो बदमाशों ने उसमें अपनी कार से टक्कर मार दी और उस कैश वैन को रुकवा लिया। बदमाशों ने वैन के रुकते ही उसमें से कैश लूटने का प्रयास किया। हैड कैशियर सुरेंद्र ने जब विरोध किया तो बदमाशों ने पीठ में गोली मार दी। हैड कैशियर को गोली लगते ही सिक्योरिटी गार्ड साहब सिंह ने बंदूक से बदमाशों पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग होने से बदमाश बिना कैश लिए भाग गए। बताया जा रहा है कि उस कैश वैन में 70 लाख रुपये बताए जा रहे हैं, जिनको पानीपत बैंक पहुंचाना था। हैड कैशियर को उपचार के लिए दिल्ली रोड के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वहां छानबीन शुरू कर दी। वहां पुलिस को ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी तो सीसीटीवी की फुटेज तलाशनी शुरू कर दी गई है। इस मामले में फिलहाल पुलिस छानबीन कर रही है, जिससे बदमाशों का पता लगाकर उनको पकड़ा जा सके।
विज्ञापन

एसएचओ, सदर थाना, दलबीर सिंह दांगी ने कहा कि देवड़ू रोड पर बैंक कर्मियों से 70 लाख रुपये लूटने का प्रयास किए जाने की घटना की सूचना मिली थी। वहां जाकर छानबीन की गई और बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है, जिनको जल्द ही पकड़ा जाएगा। हैड कैशियर का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed