{"_id":"595d37c34f1c1b230c8b4654","slug":"11499281347-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला कारागार के पास सीवर लाइन लीक, फिर धंसी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला कारागार के पास सीवर लाइन लीक, फिर धंसी सड़क
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। जिला कारागार के पास सोनीपत-गोहाना-जींद नेशनल हाईवे पर सीवर लाइन लीक होने से एक बार फिर सड़क धंस गई। इस दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया। पीडब्ल्यूडी के जेई ने सड़क को धंसते देखा तो तुरंत पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों को सूचित किया। कर्मचारियों की मदद से यहां पर मिट्टी डलवाई। सीवर लाइन के लीक होने से सड़क धंसने से करीब पांच फुट गहरा गड्ढा हो गया।
अगस्त-2016 में इस जगह ही सीवर लाइन के लीकेज होने से सड़क धंस गई थी। गोहाना से सोनीपत शहर में आ रहा सरिया से भरा ट्रक रात के समय यहां से गुजर रहा था। उसी समय ट्रक भी सड़क के साथ धंस गया। इस तरह ही बुधवार सुबह सड़क धंसनी शुरू हो गई। जिला कारागार के पास ही सीवर लाइन लीकेज होने से सड़क धंसने लगी। उस समय ही पीब्ल्यूडी के जेई अजय शर्मा सुपरवाइजर के साथ बड़वासनी की तरफ जा रहे थे। अचानक उनकी नजर धंस रही सड़क पर पड़ी। तभी उन्होंने पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों को सूचित किया और कर्मचारियों को बुलाकर वहां मिट्टी भी डलवाई। इस सड़क के नीचे से सीवर लाइन को ठीक करने के साथ ही हटाने की योजना बनाई जाएगी, उसके बाद ही सड़क ठीक रहने की बात कही जा रही है।