फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   केंद्रीय कृषि व इस्पात मंत्री करेंगे शुरूआत, समापन समारोह में राष्ट्रपति संग सीएम होंगे मेहमान

केंद्रीय कृषि व इस्पात मंत्री करेंगे शुरूआत, समापन समारोह में राष्ट्रपति संग सीएम होंगे मेहमान

Sun, 10 Feb 2019 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय कृषि व इस्पात मंत्री करेंगे शुरूआत, समापन समारोह में राष्ट्रपति संग सीएम होंगे मेहमान
एग्री लीडरशिप समिट के समापन समारोह में खास मेहमान होंगे राष्ट्रपति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर/सोनीपत। अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी गन्नौर में 15 से 17 फरवरी तक होने वाली एग्री लीडरशिप समिट-2019 का पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। एग्री लीडरशिप समिट का उद्घाटन केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह व इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह करेंगे और समापन समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ सीएम मनोहर लाल मेहमान होंगे। जबकि दूसरे दिन केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री पुरुषोत्तम रूपाला समिट में शामिल होंगे। समिट की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शनिवार को कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने मंडी का निरीक्षण करके अधिकारियों के साथ बैठक की और उनको तैयारियों को लेकर दिशा निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि समिट में किसानों को कृषि की नई तकनीक बताई जाएगी। इसके साथ ही उन्नत किसानों को सम्मानित किया जाएगा, जिसके लिए हरियाणा किसान रत्न सम्मान भी शुरू किया गया है।
कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने कहा कि यह एग्री लीडिरशिप समिट के तीनों दिन अलग-अलग थीम रखे गए हैं। पहले दिन का थीम नवाचार एवं उद्यमशीलता रखा गया है, जिसमें विभिन्न अनाज उत्पादक किसानों को आमंत्रित किया गया है। दूसरे दिन का थीम खेती प्लस धन प्लस को रखा गया है, जिसमें पोल्ट्री फार्म, पशुपालन, मत्स्य पालन जैसे व्यवसायों को अपनाने वाले किसानों को बुलाया गया है। तीसरे दिन की थीम डायरेक्ट मार्केटिंग व एग्री सर्विस को रखा गया है और इस दिन हार्टिकल्चर फार्मेट के तहत कृषि को फायदे का सौदा बनाने वाले किसानों को बुलाया गया है। कहा कि प्रदेश में 400 से 500 ऐसे किसान हैं, जिनको देखकर दूसरे किसान प्रेरणा लेते हैं। किसान वहां अपने उत्पाद भी बेच सकेंगे। इस तीन दिवसीय समिट में कृषि व किसानों से जुड़े मोर्चों, यूनियनों, एमएलए, एमपी, राजनीतिक दल, अफसरों से भी चर्चा भी होगी।
विज्ञापन

हरियाणा किसान रत्न सम्मान शुरू होगा, पांच लाख व प्रशस्ति पत्र मिलेगा
कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने बताया कि किसानों के प्रोत्साहन के लिए प्रदेश सरकार इस साल से हरियाणा किसान रत्न सम्मान के नाम से नया पुरस्कार देगी। इसमें पांच लाख रुपये व एक प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। यह पुरस्कार कृषि व किसानों के विकास के लिए काम करने वाले किसान, संस्था, विश्वविद्यालय, विभाग, वैज्ञानिक को भी मिल सकता है। हरियाणा के लिए काम करने दूसरे प्रदेश के व्यक्ति को भी यह पुरस्कार दिया जा सकता है। बताया कि कृषि की 38 विधाओं दलहन, तिलहन, कृषि, पशुपालन, मतस्य, हार्टिकल्चर में महारत हासिल करने वालों को कृषि रत्न सम्मान दिया जाएगा। इसमें एक लाख रुपये व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिट में किसानों को मिलेगा कूपन, लकी ड्रा से निकलेंगे ट्रैक्टर, बुलेट, स्कूटी
कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने बताया कि पिछले चार वर्षों में एग्री समिट को सफलता की तरफ लेकर गए हैं। इस बार प्रतिदिन 60 हजार किसान इस समिट में शामिल होंगे। किसानों को यहां तक लाने के लिए वाहनों का इंतजाम कर रहे हैं तो ऐसे भी किसान है जो खुद यहां आएंगे। इसमें आने वाले किसानों के लिए पुरस्कार भी रखे गए हैं। वहां हर रोज सभागार में जाने वाले किसान को कूपन मिलेगा और उसके बाद लकी ड्रा निकाला जाएगा। एक किसान को बड़ा ट्रैक्टर, एक को छोटा ट्रैक्टर, एक बुलेट बाइक व एक महिला को स्कूटी दी जाएगी। पद्मश्री किसानों का भी यहां सम्मान किया जाएगा।
बागवानी बाजार के लिए स्पेशल पपर्ज व्हीकल बनाया
मंत्री ओपी धनखड़ ने बताया कि गन्नौर स्थित भारतीय अंतरराष्ट्रीय बागवानी बाजार के विकास के लिए स्पेशल पपर्ज व्हीकल बनाया गया है। देश की सबसे बड़ी इस मंडी का कार्य आगे बढ़े, इसके लिए इस बार की समिट में कई कदम उठाए जाएंगे और मंडी के भविष्य का प्रारूप मॉडल भी यहां प्रस्तुत किया जाएगा।
पंचायती राज विभाग करेगा तरुण सम्मेलन
मंत्री ने बताया कि गन्नौर में 15 से 17 फरवरी तक एग्री लीडरशीप समिट होगी तो उसी जगह पर 14 फरवरी को पंचायती राज विभाग ग्रामीण विकास के लिए तरुण सम्मेलन का आयोजन करेगा। इस सम्मेलन में 18 से 25 वर्ष के 10 हजार युवक-युवती हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र तोमर मुख्य अतिथि होंगे और केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर भी शामिल होंगे। बिशनपुर झारखंड में ग्रामीण सेवा के लिए पूरा जीवन समर्पित करने वाले पद्मश्री अशोक भगत इस सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने लांच किया डिजिटल किसान एप
एग्री लीडरशीप समिट में शामिल होने वाले किसानों के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने डिजीटल किसान एप लांच किया। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के महानिदेशक अजीत बालाजी जोशी ने बताया कि इस एप के सहारे यहां आने वाले किसानों को निशुल्क टिकट मिलेगा। इसके लिए अपने मोबाइल में एप इंस्टाल करके फोटो अपलोड कर बारकोड लिया जा सकता है। बारकोड मुख्य प्रवेश द्वार पर मिलाया जाएगा और प्रवेश होगा। फूड काउंटर पर भी इसी बारकोड से निशुल्क एंट्री होगी।

वहां हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की चेयरपर्सन कृष्णा गहलावत, कृषि विभाग की एसीएस नवराज संधू, पशुपालन एवं डेयरिंग विभाग के एसीएस सुनील गुलाटी, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के महानिदेशक अजीत बालाजी जोशी, मार्केटिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक जे गणेशन, हार्टिकल्चर विभाग के निदेशक हरदीप कुमार, उपायुक्त विनय सिंह, एडीसी जयबीर सिंह आर्य, सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक सतीश जैन, एसडीएम गन्नौर सुरेंद्र पाल, एसडीएम खरखौदा श्वेता सुहाग, कृषि विभाग के अतिरिक्त निदेशक सुरेश गहलावत, कृषि उपनिदेशक अनिल सहरावत, मार्केट कमेटी के चेयरमैन कुलदीप नांगल, गन्नौर नगर पालिका के चेयरमैन ईश्वर कश्यप, निशांत छौक्कर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed