{"_id":"6612df5d21431fdd3f0d2200","slug":"111-boxes-of-liquor-being-carried-in-pickup-caught-sonipat-news-c-197-1-snp1002-116472-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पिकअप में ले जाई जा रही 111 पेटी शराब पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पिकअप में ले जाई जा रही 111 पेटी शराब पकड़ी
Sun, 07 Apr 2024 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 07 Apr 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
गोहाना। आबकारी विभाग और पुलिस की टीम ने जींद रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पिकअप में भरी शराब और बीयर की 111 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस ने पिकअप चालक को भी काबू किया है। शहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आबकारी विभाग के निरीक्षक अमरजीत ने बताया कि वह गोहाना जोन में जांच के लिए पहुंचे थे। शहर थाना गोहाना के अंतर्गत देवीपुरा पुलिस चौकी के उप सहायक निरीक्षक राजेंद्र ने फोन कर बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि एक व्यक्ति गाड़ी में शराब लेकर आने वाला है। इसके बाद वह जींद रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास पुलिस की टीम के पास पहुंच गए और वाहनों की जांच शुरू कर दी। गोहाना की तरफ से आ रही पिकअप को रुकवाया। चालक ने अपनी पहचान गांव पांची जाटान के अमित के रूप में दी। उसने बताया कि गाड़ी में बियर और शराब की पेटियां भरी हुई हैं। आबकारी निरीक्षक ने उससे परमिट व पास मांगा। चालक ने एल 34 का पास दिखाया। जांच करने पर वह पास फर्जी मिला। पास पर आबकारी निरीक्षक के हस्ताक्षर भी फर्जी थे। इसके बाद गाड़ी की जांच की गई। गाड़ी में विभिन्न मार्का की बियर और शराब की 111 पेटियां मिली। गाड़ी और शराब को जब्त कर लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।