{"_id":"6838c155add10036460bf250","slug":"1100-people-living-on-lal-dora-land-got-ownership-rights-sonipat-news-c-197-1-snp1003-137316-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: लाल डोरे की जमीन पर रहने वाले 1100 को मिला मालिकाना हक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: लाल डोरे की जमीन पर रहने वाले 1100 को मिला मालिकाना हक
Fri, 30 May 2025 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 30 May 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। निकाय क्षेत्र की लाल डोरे की जमीन पर रहने वाले 1100 लोगों को स्वामित्व योजना के तहत मालिकाना हक दिया गया है। नगर निगम के अधिकारियों ने दावा किया है कि जिले में प्रदेश में सबसे ज्यादा मालिकाना हक के प्रमाणपत्र जारी किए जा चुके हैं।
नगर निगम क्षेत्र में लाल डोरे की 14053 प्राॅपर्टी हैं। नगर निगम के सर्वे के अनुसार शहर की 41 अलग-अलग लोकेशनों पर यह जमीन है। वार्ड नंबर 1, 2, 5, 6, 7, 8, 11 व 16 में लाल डोरा की जमीन है। नोडल अधिकारी राजेंद्र चुघ ने बताया कि नगर निगम सोनीपत क्षेत्र में आने वाली सभी प्रापर्टी आईडी जो लाल डोरा या आबादी देह में स्थित हैं, उनके मालिक इस सर्टिफिकेट के लिए आवेदन किए थे। इसके बाद नगर निगम की ओर से दस्तावेज एकत्रित किए जा रहे हैं।
पानी या बिजली में से एक 10 साल पुराना बिल चाहिए। यदि किसी ने लाल डोरे की प्रॉपर्टी खरीद है तो उसके पास राजस्व अधिकारी से सत्यापित किया हुआ एग्रीमेंट होना चाहिए। लाल डोरे की प्रॉपर्टी में आज कोई रह रहा है और उसके नाम पांच साल पुराना मीटर है तो पुराने मालिक के नाम मीटर 10 वर्ष पुराना होने से भी आवेदन स्वीकार किया जाएगा।
विज्ञापन
शहर प्रमाणपत्र जारी
सोनीपत 500
कुंडली 200
खरखौदा 150
गोहाना 125
गन्नौर 125
--
लाल डोरा के तहत आने वाली संपत्तियों के कब्जेदारों को संपत्ति प्रमाणपत्र दिए जा रहे है। लोगों से अपील है कि वह स्वामित्व योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन करें, और आवश्यक दस्तावेज जमा कराएं। -हर्षित कुमार, आयुक्त, नगर निगम