फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   110 people got their health checked in the mega camp

Sonipat News: मेगा शिविर में 110 लोगों ने कराई स्वास्थ्य की जांच

Mon, 03 Feb 2025 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 03 Feb 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
110 people got their health checked in the mega camp
फोटो 06: सोनीपत के शंभू दयाल स्कूल में लगाए गए शिविर के दौरान रक्तदाताओं के साथ सामाजिक कार्यकर
सोनीपत। सेफ इंडिया फाउंडेशन, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की महिला व युवा जिला इकाई, श्री श्याम बाला जी सेवा मंडल, रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत एक्सीलेंस की तरफ से रविवार को शंभू दयाल स्कूल में मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 110 लाेगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई और 26 लोगों ने रक्तदान किया।सेफ इंडिया फाउंडेशन के प्रधान संजय सिंगला व चेयरमैन वाईके त्यागी ने बताया कि हर महीने के पहले रविवार को यह शिविर लगाया जाता है। सम्मेलन के प्रधान अनिल गुप्ता व महासचिव अधिवक्ता अरविंद मित्तल ने बताया कि कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज गोयल, फिजिशियन डॉ. नितिन शर्मा, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवेश मुदगिल व महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. कैलाश, डाइटीशियन डॉ. शीतल व डॉ. अभिमन्यु ने मरीजों के मधुमेह, रक्तचाप, ईसीजी व स्वास्थ्य जांच की। डॉ. वरुण शर्मा व डॉ. इरफान ने 14 लोगों के दांतों की जांच की। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश सिंघल ने 12 लोगों की जांच की। शिविर के इंचार्ज बलराज वशिष्ठ व प्रियांशु वशिष्ठ ने बताया कि डॉ. एसएन गुप्ता व डॉ. राजेश गुप्ता ने मरीजों को तीन दिन की दवाई मुफ्त दी। संजय सिंगला ने बताया कि डॉ. अनिपाल लाकड़ा ने सर्वाइकल का भी इलाज किया। शिविर में संजय वर्मा, प्रवीण वर्मा, मनीष राई, आनंद अग्रवाल, हरि कौशिक, विवेक गर्ग, मनीष बंसल व नरेंद्र भूटानी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed