फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   11 year old child taking bath by running gas geyser faints

गैस गीजर चलाकर नहा रहा 11 साल का बच्चा बेहोश

Mon, 03 Jan 2022 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
11 year old child taking bath by running gas geyser faints
शहर की पंजाबी कॉलोनी में रविवार को एक बच्चा घर के बाथरूम में बेहोश हो गया। परिजनों के अनुसार वह बाथरूम में नहाने गया था। जब वह बाहर नहीं आया और आवाज देने पर कोई जवाब नहीं दिया तो उसे दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया। उसे अस्पताल में ले जाया गया, जहां ऑक्सीजन लगाने के बाद उसकी स्थिति में सुधार हो सका।
विज्ञापन

राज बेडवाल शहर में रोहतक गेट के सामने स्थित पंजाबी कॉलोनी में होटल चलाते हैं और पास ही परिवार सहित रहते हैं। उनका 11 साल का बेटा शिवम एक निजी स्कूल में कक्षा छठी का छात्र है। राज बेडवाल के अनुसार शिवम सुबह बाथरूम में नहा रहा था। बाथरूम के अंदर गैस गीजर लगा हुआ है। जब काफी देर तक शिवम बाहर नहीं आया तो उसकी मां ललिता ने उसे आवाज लगाई। उसके बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। इस पर परिवार ने घबराकर बाथरूम का दरवाजा तोड़ दिया। अंदर शिवम बेहोशी हालत में गिरा हुआ था। बाथरूम बंद होने के कारण अंदर काफी भाप बनी हुई थी। परिजनों का कहना है कि इसी भाप के चलते ही शिवम बेहोश हुआ। इसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। परिजनों के अनुसार चिकित्सक का कहना है कि बंद बाथरूम में बच्चा हाइपोक्सिया का शिकार हो गया। इस उसे तुरंत ऑक्सीजन लगाई गई। शाम के समय हालत ठीक होने पर उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed