फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   11-year-old child drowned in an attempt to remove sandal that fell in a pond

तालाब में गिरी चप्पल को निकालने के प्रयास में 11 साल का बच्चा डूबा, मौत

Thu, 30 Jul 2020 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
11-year-old child drowned in an attempt to remove sandal that fell in a pond
मुरथल। गांव टिकौला में बूदांबांदी के दौरान दुकान पर जा रहे बच्चे की चप्पल नाली में गिरने के बाद तालाब में चली गई। जिसे निकालने के प्रयास में बच्चा तालाब में गिरकर डूब गया। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकालकर सामान्य अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पहुंची मिमारपुर चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव टिकौला निवासी कुलदीप का बेटा गौरव (11) वीरवार को बूंदाबांदी के बीच दुकान पर सामान लेने के लिए निकला था। जब वह नाली के साथ चल रहा था तो अचानक उसकी चप्पल निकलकर नाली में गिर गई। जिसके बाद गौरव अपनी चप्पल को पकड़ने लगा तो वह बहकर तालाब में चली गई। चप्पल को पकड़ने के प्रयास में तालाब के तट पर पहुंचे गौरव का पांव फिसल गया। जिससे वह तालाब में डूब गया। आसपास मौजूद बच्चों ने ग्रामीणों को बताया। जिस पर गांव के चार युवकों ने उसे तालाब से बाहर निकाला। गौरव को सामान्य अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पहुंची मिमारपुर चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। चौकी प्रभारी सब्बल सिंह ने बताया कि तालाब में डूबने से बच्चे की मौत हो गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed