फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   11 PCR and 10 riders deployed for security of Kanwariyas

Sonipat News: कांवड़ियों की सुरक्षा में 11 पीसीआर और 10 राइडर तैनात

Sat, 08 Jul 2023 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 08 Jul 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
11 PCR and 10 riders deployed for security of Kanwariyas
फोटो :20: गोहाना में शिविर लगाने वाले श्रद्धालुओं की बैठक लेती डीसीपी गोहाना भारती डबास।
सोनीपत। सावन मास में शिवरात्रि के पर्व पर मंदिरों में भगवान शिव के जलाभिषेक को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई हैं। हरिद्वार व नीलकंठ से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए डीसीपी गोहाना व सोनीपत ईस्ट ने विशेष निर्देश दिए हैं। दोनों क्षेत्र में 11 पीसीआर और 10 राइडर लगातार गश्त करने के लिए कहा गया है। यही नहीं नौ स्थान पर नाकाबंदी कर संदिग्धों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस ने सभी मुख्य मंदिरों में मेटल डिटेक्टर के साथ पुलिसकर्मियों के मौजूद रहने के आदेश दिए हैं। डीसीपी गोहाना भारती डबास ने ने कांवड़ यात्रा के लिए शिविर लगाने वाले श्रद्धालुओं के साथ बैठक भी की है। शुक्रवार शाम डीसीपी भारती डबास ने सभी को बेहतर इंतजाम करने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मार्ग से करीब 50 मीटर दूर शिविर लगाए जाएं। जिससे यातायात भी प्रभावित न हो। उन्होंने बताया कि क्षेत्र से 10 हजार से अधिक कांवड़ियों के अपने गंतव्य की तरफ रवाना होने का अनुमान है। ऐसे में सभी तैयारी बेहतर तरीके से की जाए।
विज्ञापन




इन रूटों पर तैनात रहेंगे बाइक राइडर व पीसीआर

सोनीपत ईस्ट (पूर्व) क्षेत्र : हल्दाना बॉर्डर फ्लाईओवर से गन्नौर चौक, गन्नौर चौक से देवीलाल चौक फ्लाईओवर गन्नौर गुमड़ चौक तक, गन्नौर फ्लाईओवर चौक से भिगान टोल प्लाजा तक, भिगान टोल से मुरथल फ्लाईओवर तक, गढ़ मिरकपुर से जीटी रोड बहालगढ़ चौक तक, गढ़ मिरकपुर से पलड़ी नाका तक, पलड़ी नाका से खेवड़ा फ्लाईओवर तक, खेवड़ा फ्लाईओवर से नेशनल हाईवे-44 तक व वहां से केएमपी-केजीपी जीरो प्वाइंट तक, खेवड़ा फ्लाईओवर से बहालगढ़ चौक फ्लाईओवर तक, खेवड़ा फ्लाईओवर से नेशनल हाईवे 334बी होते हुए जीटी रोड तक, जीटी रोड केएमपी-केजीपी जीरो प्वाइंट से कुंडली बॉर्डर तक।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोहाना क्षेत्र : गांव रतनगढ़ माजरा से पिनाना बाईपास तक, पिनाना बाईपास से टी-प्वाइंट गोहाना ड्रेन तक, गोहाना-गन्नौर रोड कासंडी गांव से गोहाना बाईपास तक, गांव चिड़ाना से टी-प्वाइंट गोहाना रोहतक रोड, टी-प्वाइंट से फव्वारा चौक, फव्वारा चौक से महम रोड मंडी बाईपास, रामशरण आश्रम, मोर चौक, रोहतक रोड गोहाना बाईपास तक, बाईपास गोहाना से रोहतक रोड रूखी गांव तक, महम रोड फाटक से कथूरा तक, रामशरण आश्रम से कथूरा तक।



यहां लगाएं जाएंगे पुलिस नाके

सोनीपत ईस्ट (पूर्व) क्षेत्र में गढ़ मिर्कपुर नाका एनएच-334बी, गांव पलड़ी टी-प्वाइंट, सीआरपीएफ सेंटर खेवड़ा के पास एनएच 334बी के नीचे, बहालगढ चौक फ्लाईओवर के नीचे, एनएच-334बी फ्लाईओर के नीचे, एनएच-44 पर मुरथल चौक फ्लाईओवर के नीचे, एनएच-44 गन्नौर चौक फ्लाईओवर के नीचे नाका लगाया जाएगा। वहीं गोहाना में पानीपत गोहाना रोड टी-प्वाइंट से गोहाना शहर की तरफ तथा फव्वारा चौक गोहाना पर नाका लगेगा।




रूट डायवर्ट

कांवड़ यात्रा के दौरान मार्ग पर बाधा उत्पन्न होने पर रूट डायवर्ट किया जाएगा। पानीपत-दिल्ली मार्ग पर बहालगढ़ चौक से मुरथल बाईपास से गोहाना बाईपास शहर, सोनीपत से गांव बडवासनी डबल नहर होते हुए दिल्ली, सेक्टर-7 कट से दीवान फार्म के सामने से सेक्टर-27 सोनीपत से बारोटा चौकी के सामने से नरेला से दिल्ली को भेजा जाएगा। वहीं दिल्ली-पानीपत मार्ग पर बीसवां मील से बरोटा चौकी के साथ होते हुए गांव गढ़ी बिन्दरौली, डबल नहरों के बीच रोड से गांव रोहट, ककरोई, महलाना व गांव बडवासनी होते हुए पानीपत निकाला जाएगा।

फोटो :20: गोहाना में शिविर लगाने वाले श्रद्धालुओं की बैठक लेती डीसीपी गोहाना भारती डबास।

फोटो :20: गोहाना में शिविर लगाने वाले श्रद्धालुओं की बैठक लेती डीसीपी गोहाना भारती डबास।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed