{"_id":"69f9e29923ba7c12b4024456","slug":"105-units-of-blood-donated-in-the-camp-organized-in-bar-sonipat-news-c-197-1-snp1007-153478-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बार में लगाए गए शिविर में 105 यूनिट रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बार में लगाए गए शिविर में 105 यूनिट रक्तदान
Tue, 05 May 2026 05:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 05 May 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के कोर्ट परिसर में रक्दान करते अधिवक्ता व अन्य। स्रोत: एसोसिएशन
सोनीपत। मानव अधिकार सरंक्षण संघ एवं जिला बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में जिला बार एसोसिएशन के मेन हॉल में मंगलवार को रक्तदान शिविरा का आयोजन किया गया। इसमें रोटरी क्लब के ब्लड बैंक का भी सहयोग रहा। शिविर में 105 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
शिविर में मुख्य अतिथि सेशन जज जगजीत सिंह एवं सीजेएम नेहा गोयल रहे तो कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के प्रधान कमल हुड्डा ने की। सेशन जज ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है। सीजेएम ने युवाओं से नियमित रूप रक्तदान करने की अपील की।
इस मौके पर मानव अधिकार सरंक्षण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयवीर गहलावत व बार एसोसिएशन सचिव संदीप खर्ब सहित अन्य व्यक्ति व रक्तदाता मौजूद रहे।