{"_id":"64d935ffab115dfd7701d644","slug":"105-crore-loot-case-raided-in-maharashtra-sonipat-news-c-197-1-snp1002-4521-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 1.05 करोड़ की लूट मामले में महाराष्ट्र में मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 1.05 करोड़ की लूट मामले में महाराष्ट्र में मारा छापा
Mon, 14 Aug 2023 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 14 Aug 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। गांव कथूरा निवासी प्रॉपर्टी डीलर के साथ 1.05 करोड़ रुपये लूट व 30 लाख रुपये ऐंठने के मामले में पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। आरोपियों ने पीड़ित को 10 एकड़ जमीन सस्ते मूल्य पर दिलाने की बात कहकर बुलाने के बाद वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में महाराष्ट्र में छापा मारा है। जीआरपी के अधिकारियों का कहना है कि मामले में कई अहम सुराग हाथ लगे है।
गांव कथूरा निवासी राकेश नरवाल को जमीन दिलाने का झांसा देकर गांधी नगर निवासी राजकरण उर्फ रजवा ने अपने भाई व एक अन्य के साथ मिलकर 1.05 करोड़ रुपये रुपये लूट लिए थे। इससे पहले वह 30 लाख रुपये ऐंठ चुका था। वारदात के बाद आरोपी अपने घरों पर ताले लगाकर भाग गए थे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हिसार मंडल से डीएसपी अशोक कुमार के नेतृत्व में चार टीमों का गठन किया गया है। पुलिस टीम मामले में जांच कर रही है। पुलिस को आरोपियों के महाराष्ट्र में होने का इनपुट मिला था। जिसके बाद वहां छापा मारा गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार प्रयास कर रही है।