फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   जनता स्कूल में नकल के लिए रखी थीं फोटो स्टेट पर्चियां और किताब, बोर्ड चेयरमैन ने मारा छापा, केंद्र और पेपर रद्द कर कराई एफआईआर

जनता स्कूल में नकल के लिए रखी थीं फोटो स्टेट पर्चियां और किताब, बोर्ड चेयरमैन ने मारा छापा, केंद्र और पेपर रद्द कर कराई एफआईआर

Tue, 13 Mar 2018 01:08 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
जनता स्कूल में नकल के लिए रखी थीं फोटो स्टेट पर्चियां और किताब, बोर्ड चेयरमैन ने मारा छापा, केंद्र और पेपर रद्द कर कराई एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में नकल का खेल स्कूलों के अंदर ही चल रहा है। इस खेल को बोर्ड के चेयरमैन जगबीर सिंह ने खुद पकड़ा। सोमवार को खुद बुटाना के जनता सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चेयरमैन ने छापा मारा। स्कूल के अंदर फोटो स्टेट मशीन और नकल के लिए पर्चियों व किताबों की फोटो स्टेट करके रखी गई थी। चेयरमैन ने नकल सामग्री जब्त करते हुए चीफ सुपरिंटेंडेंट के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए। वहीं बुटाना स्कूल में चल रहे तीनों सेंटर को भी रद्द कर दिया गया। साथ ही सेंटर का 12वीं का फिजिक्स का पेपर भी रद्द करने के आदेश दिए। इसके अलावा बोर्ड के चेयरमैन ने कुंडली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पर भी छापा मारा और वहां के 13 सुपरवाइजर और एक सुपरिंटेंडेंट को हटा दिया गया। जिले में सोमवार को 26 छात्रों को नकल करते हुए पकड़ा गया, जिनकी यूएमसी बनाई गई है।
बोर्ड के चेयरमैन जगबीर सिंह सोमवार को 12वीं के फिजिक्स पेपर के दौरान बुटाना के जनता सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जांच के लिए पहुंचे। वहां चेकिंग के दौरान स्कूल के अंदर ही कमरे में फोटो स्टेट की मशीन मिली। साथ ही पेपर के प्रश्नों के उत्तरों की फोटो स्टेट पर्चियां व किताबें भी मिली। चेयरमैन के आदेश पर सेंटर सुपरिंटेंडेंट आनंद सिंधु की शिकायत पर चीफ सुपरिंटेंडेंट दलबीर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। वहीं जनता स्कूल बुटाना में बनाए गए तीनों सेंटरों को हटा दिया गया। तीनों सेंटरों में से एक को एसएम हिंदू स्कूल सोनीपत और दो सेंटरों को हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिफ्ट किया गया है। चेयरमैन ने केंद्र में चल रहा 12वीं का फिजिक्स का पेपर भी रद्द करने का आदेश दिया। इसके अलावा बोर्ड के चेयरमैन ने कुंडली के राजकीय स्कूल में छापा मारा और वहां लापरवाही मिलने पर 13 सुपरवाइजर हटा दिए तो सुपरिंटेंडेंट भी बदल दिया।
विज्ञापन


एसडीएम और तहसीलदार के उड़न दस्तों ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
गन्नौर। एसडीएम गन्नौर व तहसीलदार के उड़नदस्तों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान तहसीलदार के उड़नदस्ते में शामिल प्रिंसिपल खेमकरण शर्मा ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं को नकल रहित करवाने के उद्देश्य से हर संभव प्रयास किए गए हैं। एसडीएम अजय मलिक के उड़नदस्ते में शामिल प्रिंसिपल गुरदयाल, प्राध्यापिका रेणू व प्राध्यापक अनिल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी गुर्जर सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। तहसीलदार पूनम बब्बर के उडनदस्ते में शामिल प्रिंसिपल खेमकरण शर्मा व प्रिंसीपल संतोष दुरेलिया ने देहात के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इसकी शुरुआत उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैलाना में स्थापित परीक्षा केंद्र से की। इसके अलावा उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुगथला व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खुबडू और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी गुर्जर में बनाये गये परीक्षा केंद्रों का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेड़ी गुर्जर व खांडा में नकल रोकने को ग्रामीण खुद आगे आए
बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए पुलिस व प्रशासन पूरी तरह से भले ही नाकाम साबित हो रहा हो। लेकिन अब ग्रामीणों ने खुद नकल रोकने के लिए आगे आने का बीड़ा उठाया है। इसके लिए ही खेड़ी गुर्जर व खांडा गांव में ग्रामीणों ने कमेटी बनाई है जो परीक्षा के समय स्कूलों पर ड्यूटी देंगे और वहां नकल को पूरी तरह से रोका जाएगा। एडीसी आमना तस्नीम ने बताया कि ग्रामीणों ने खुद यह कदम उठाया है, जिससे उनके यहां के स्कूलों में नकल नहीं हो सके।


सोनीपत के कई स्कूलों में छापा मारा गया था। जहां बुटाना के जनता स्कूल में फोटो स्टेट मशीन के अलावा फोटो स्टेट हुई पर्चियां व किताबें मिली है। इस कारण ही वहां के तीनों सेंटर बदले गए हैं और पेपर भी रद्द कर दिया गया है। वहां के सेंटरों को सोनीपत में कर दिया गया है, वहीं इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए है।
- जगबीर सिंह, चेयरमैन हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed