{"_id":"6a26d0b9a3323fbef60c15c7","slug":"100-units-of-blood-collected-in-the-camp-sonipat-news-c-197-1-snp1003-155166-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शिविर में 100 यूनिट रक्त एकत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शिविर में 100 यूनिट रक्त एकत्रित
Tue, 09 Jun 2026 03:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 09 Jun 2026 03:54 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। रोटरी क्लब की ओर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में रक्तदान शिविर एवं थैलेसीमिया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस शिविर में विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेट्स, स्टाफ सदस्यों और समाजसेवियों ने भाग लेते हुए लगभग 100 यूनिट रक्त एकत्रित किया।
मुख्य अतिथि आईटीआई के प्रधानाचार्य विक्रम सिंह ने रक्तदान कर विद्यार्थियों को प्रेरित किया। क्लब अध्यक्ष रजत डोडा ने रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार जताते हुए युवाओं से नियमित रक्तदान का आह्वान किया। शिविर के दौरान मेजर संजय कुमार श्योराण और उनकी एनसीसी टीम के अनुशासन एवं समर्पण की विशेष सराहना की गई।
इस अवसर पर रोटेरियन कुलदीप सोलंकी, अजय छाबड़ा, जगदीप सिंह, विजय मेहता, त्रिभुवन कौशिक व विजय अरोड़ा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।