{"_id":"67eedf79fd7eaacac90e7959","slug":"100-bed-hospital-will-be-built-in-kundli-proposal-passed-sonipat-news-c-197-1-snp1003-134728-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कुंडली में बनेगा 100 बेड का अस्पताल, प्रस्ताव पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कुंडली में बनेगा 100 बेड का अस्पताल, प्रस्ताव पास
Fri, 04 Apr 2025 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
फोटो 32: सोनीपत के राई स्थित पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में नपा कुंडली की हाउस की बैठक के दौरान वि
सोनीपत। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह राई में वीरवार को कुंडली नगरपालिका क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर हाउस की बैठक हुई। इस दौरान कुंडली क्षेत्र में 100 बेड का अस्पताल बनाने व भवन निर्माण के लिए पांच एकड़ जमीन देने का प्रस्ताव पास करवाया गया।
नरेला रोड के पास नगरपालिका की जमीन अस्पताल के लिए दी जाएगी। नगरपालिका इस प्रस्ताव को सरकार के पास भेजेगी। इसमें कुंडली नपा क्षेत्र में सीसीटीवी लगाने, स्वागत द्वार निर्माण, ओपन जिम के साथ-साथ पार्क की सुविधा देने पर सहमति बनी।
नगरपालिका चेयरपर्सन शिमला देवी ने कुंडली क्षेत्र के विकास को लेकर तैयार किया गया खाका सभी पार्षदों के सामने पेश किया, जिसमें ड्रेन-8 की पटरी के सुंदरीकरण के साथ 5.23 करोड़ रुपये के एजेंडे पर मंजूरी दी गई। कुंडली नगरपालिका की हाउस बैठक विधायक कृष्णा गहलावत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें सभी पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में हुई समस्या को दूर करने व सुंदरीकरण के लिए विधायक व चेयरपर्सन के सामने मांग रखी।
विज्ञापन
बैठक में नपा उपाध्यक्ष एवं भाजपा सोनीपत जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज, कुंडली सचिव पवित्र गुलिया व रोहित धीर के साथ सभी 15 पार्षद मौजूद रहे।
कुंडली में लंबे समय से अच्छे और बड़े अस्पताल की जरूरत महसूस की जा रही है। सरकार की यहां पर 100 बेड का अस्पताल बनाने की योजना है। इसके लिए जमीन तलाश की जा रही है।
विधायक कृष्णा गहलावत ने नगरपालिका की सदन की बैठक में इस प्रस्ताव पर विशेष रूप से फोकस किया। उन्होंने अध्यक्ष और पार्षदों को समझा कर अस्पताल के लिए जमीन देने का प्रस्ताव पास करवाया। अधिकारी संबंधित विभाग से सजरा, जमाबंदी और कलेक्टर रेट का ब्योरा मांगेंगे। इसके बाद रिपोर्ट तैयार करके सरकार के पास भेजी जाएगी।