फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   10 year old child dies due to drowning in Yamuna

यमुना में डूबने से 10 साल के बच्चे की मौत

Wed, 12 Aug 2020 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
10 year old child dies due to drowning in Yamuna
राई। यमुना के जगदीशपुर घाट पर नहाते हुए डूबने से दस साल के बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने यूपी के गोताखोरों की मदद से सात घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।
विज्ञापन

गांव सेवली निवासी मुकेश का बेटा अंशु (10) पांचवीं कक्षा में पढ़ता था। वह मंगलवार को अपने दो दोस्तों के साथ साइकिल से यमुना नदी के जगदीशपुर घाट पर चला गया। जहां उसके दोनों दोस्त यमुना के किनारे खड़े हो गए और वह नहाने के लिए यमुना में उतर गया। यमुना में पानी का बहाव तेज था। अंशु नदी में डूब गया। उसके दोस्तों ने शोर मचा दिया। जिस पर किसानों ने यमुना नदी में अंशु की तलाश शुरू की और उसके परिजनों को भी सूचना दी। राई थाना एसएचओ विवेक मलिक भी मौके पर पहुचे। पुलिस ने यूपी के गोताखोरों की मदद से सात घंटे बाद शव को निकाला। एसएचओ विवेक मलिक ने बताया कि गोताखोरों की मदद से अंशु का शव बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed