{"_id":"68c08be0490e0bc8f80e5b8b","slug":"10-illegally-constructed-shops-were-demolished-sonipat-news-c-197-1-snp1003-141994-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अवैध रूप से बनाई गई 10 दुकानें गिराईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अवैध रूप से बनाई गई 10 दुकानें गिराईं
Wed, 10 Sep 2025 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 10 Sep 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
फोटो 16: खरखौदा-सोनीपत मार्ग पर बनी दुकानों को गिराता बुलडोजर। स्रोत: एसएमडीए
खरखौदा। सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) की तरफ से खरखौदा-सोनीपत मार्ग पर बनाई गईं 10 दुकानों को गिरा दिया गया। साथ ही छह डीपीसी भी उखाड़ी है। यह कार्रवाई मंगलवार को एसएमडीए की टीम ने गांव जियाउद्दीनपुर की राजस्व भूमि पर राष्ट्रीय राजमार्ग 334-बी के पास की गई।
एसएमडीए की डीटीपी नीलम शर्मा ने कहा कि किसी भी सूरत में अवैध निर्माण नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि अवैध काॅलोनियों में प्लाॅट न खरीदें। ऐसी काॅलोनियों में सरकार की तरफ से कोई भी मूलभूत सुविधा नहीं दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि प्लॉट खरीदने से पहले यह सुनिश्चित करें कि संबंधित काॅलोनी नियमानुसार स्वीकृत है या नहीं। उन्होंने कहा कि नियंत्रित क्षेत्र में किसी भी तरह का निर्माण करने से पूर्व एसएमडीए के सीईओ से अनुमति लेना अनिवार्य है। ऐसा नहीं करने पर अवैध निर्माण का गिराया जाएगा। तोड़फोड़ की कार्यवाही ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ सुरेंद्र आर्य की देखरेख में की गई।