{"_id":"6701438b695644c285068e79","slug":"10-buses-sent-for-election-duty-passengers-remained-troubled-sonipat-news-c-197-1-snp1008-125681-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: चुनावी ड्यूटी में भेजीं 10 बसें, यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: चुनावी ड्यूटी में भेजीं 10 बसें, यात्री रहे परेशान
Sat, 05 Oct 2024 07:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 05 Oct 2024 07:17 PM IST
विज्ञापन
गोहाना। रोहतक रोड स्थित गोहाना बस अड्डा से शनिवार को 10 बसों को विधानसभा चुनाव के लिए प्रशासनिक ड्यूटी में लगाया गया। इसके चलते बस अड्डा से लोकल रूटों पर आवागमन प्रभावित रहा। सबसे ज्यादा परेशानी जींद, रोहतक, सोनीपत, खरखौदा व खानपुर कलां रूट पर आने-जाने वाले यात्रियों को झेलनी पड़ी। बसों की कमी के चलते यात्री घंटों तक बस अड्डा परिसर में इंतजार करते रहे।
अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की संख्या को देखते हुए कई रूटों पर बसों के फेरे को बढ़ाया गया था। गोहाना बस अड्डा से 50 में 10 रोडवेज की बसें प्रशासनिक ड्यूटी में भेजी जाने से 40 बस ही शेष रह गई थीं। अन्य बसों को विभिन्न रूटों पर चलाया गया। हालांकि शेष बसाें में 25 बसें किलोमीटर योजना की शामिल रही, जिन्हें लंबे रूटों पर चलाया जाता है। वहीं, बसों की कमी के चलते यात्रियों को निजी बसों व वाहनों का सहारा लेना पड़ा।
--
चुनाव के चलते 10 बसों को प्रशासनिक ड्यूटी पर भेजा गया। जिन रूटों पर बसों की कमी रही, उन पर यात्रियों की सुविधा के लिए बसों के फेरे बढ़वा दिए गए थे।
तेलूराम, डीआई, बस अड्डा, गोहाना