{"_id":"f601c75470ba8c5d4b8d665dc50f11d6","slug":"1-30-lakh-flown-broken-car-glass-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार का शीशा तोड़ 1.30 लाख उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार का शीशा तोड़ 1.30 लाख उड़ाए
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Thu, 11 Sep 2014 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव कुंडली के पास माखनभोग होटल के सामने खड़ी उद्योगपति की कार का शीशा तोड़कर चोर 1.30 लाख रुपये की नकदी, लैपटॉप और अन्य सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में वेस्ट पंजाबी बाग, दिल्ली निवासी रोहित चौधरी ने बताया कि वह कुंडली औद्योगिक क्षेत्र फेज तीन में स्थित एक फैक्टरी चलाते हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम वह कुंडली गांव के सामने आए थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी कार माखनभोग होटल के सामने खड़ी कर दी।
विज्ञापन
बाद में जब वह कार के पास पहुंचे तो कार का शीशा टूटा मिला। कार के अंदर से एक लाख 30 हजार रुपये की नकदी, लैपटॉप, चार्जर, पेन ड्राइव और अन्य जरूरी कागजात गायब मिले। आसपास पता किया, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका। जिसके बाद उन्होंने कुंडली थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन