{"_id":"67bfd39e710779c8f5091eda","slug":"sonipat-murder-arena-operator-shot-dead-with-three-bullets-in-sonipat-accused-of-murder-in-dispute-over-plot-2025-02-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दंगल में हत्या: सोनीपत में अखाड़ा संचालक की हत्या... एक हजार लोगों के बीच दो हमलावरों ने मारी तीन गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंगल में हत्या: सोनीपत में अखाड़ा संचालक की हत्या... एक हजार लोगों के बीच दो हमलावरों ने मारी तीन गोलियां
Thu, 27 Feb 2025 08:34 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 27 Feb 2025 08:34 AM IST
सार
हरियाणा के सोनीपत में दंगल के बीच अखाड़ा संचालक की तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। कुंडल गांव में महाशिवरात्रि पर दंगल का आयोजन हो रहा था। करीब एक हजार लोगों के बीच हमलावरों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
Sonipat Murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा में महाशिवरात्रि पर कुंडल गांव में आयोजित दंगल के बीच कुश्ती और कबड्डी अकादमी संचालक राकेश राणा की तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार दो हमलावरों ने पेट में दो और चेहरे पर एक गोली मारी। हत्या की वजह प्लॉट के विवाद को बताया जा रहा है।
राकेश के चाचा चांद सिंह ने गांव के एक युवक और उसके भांजे पर हत्या का आरोप लगाया है। राकेश के चाचा चांद सिंह की शिकायत के अनुसार, कुंडल गांव में बुधवार को महाशिवरात्रि पर दंगल का आयोजन हो रहा था।
अखाड़ा संचालक राकेश राणा बेटे आर्यन के साथ दंगल में पहुंचे थे। आर्यन भी पहलवान है और वह भी कुश्ती लड़ रहा था। बुधवार शाम दंगल में करीब एक हजार से अधिक लोगों की भीड़ जुटी थी।
विज्ञापन
इसी बीच गांव का ही मनोज और उसका भांजा साहिल बाइक से दंगल में पहुंचे। आर्यन की कुश्ती देखने के लिए जैसे ही राकेश राणा उठे मनोज और साहिल ने उन पर गोलियां बरसा दीं।

राकेश लहूलुहान होकर गिर गए। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर भीड़ के बीच हथियार लहराते हुए भाग निकले। राकेश राणा को खरखौदा के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया गया है।
छह माह पहले भी हुआ था झगड़ा
गांव सोहटी निवासी चांद सिंह ने बताया कि राकेश राणा सोहटी धाम में अखाड़ा चलाते थे। वह गोहाना के गांव बनवासा में आर्यन के नाम से स्कूल व अकादमी भी चलाते थे। आरोप है कि हमलावरों के साथ उनका किसी प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा था। इस मामले में छह माह पहले दोनों पक्षों का झगड़ा भी हुआ था। इसी रंजिश में हत्या की गई है।