फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonia resorted to the age of bogus documents

सोनिया की उम्र के लिए फर्जी दस्तावेज का सहारा

Thu, 26 Sep 2013 12:24 AM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Thu, 26 Sep 2013 12:24 AM IST
विज्ञापन
Sonia resorted to the age of bogus documents
पिहोवा में गायन के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाली सोनिया शर्मा की शादी के मामले में बुधवार को नया मोड़ आ गया। एक न्यूज चैनल द्वारा लिए गए इंटरव्यू में जब सोनिया के पति रमण कपूर से सोनिया की उम्र के बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि सोनिया बालिग है तथा हमने अपनी मर्जी से शादी की है।
विज्ञापन


वहीं जब चैनल ने इस बात के लिए फिर पूछा तो रमण कपूर ने कहा कि पिछले दिनों हुए टीवी शो मेें भाग लेने के लिए सोनिया के परिवार वालों ने फर्जी दस्तावेजों का सहारा लिया था।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि एसआईएस अकादमी से दसवीं की परीक्षा पास करने वाली सोनिया के बोर्ड सर्टिफिकेट पर उसकी जन्मतिथि 19 मार्च 1999 अंकित है। इसके चलते सोनिया की उम्र फिलहाल साढ़े 14 वर्ष ही बनती है। अब पुलिस की जांच का विषय यह है कि कौन सा दस्तावेज सही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एक न्यूज चैनल पर सोनिया के भाई संजीव ने बेशक केस वापस लेने की बात कही हो, परंतु पुलिस के पास इस संबंध में कोई भी प्रार्थना पत्र नहीं पहुंचा है। चौकी इंचार्ज दीदार मसीह ने बताया कि सोनिया अपहरण केस के मामले में कानून के अनुसार कार्रवाई होगी। 

चौकी इंचार्ज ने बताया कि अपहरण का केस केवल प्रार्थना पत्र दिए जाने से ही रद्द नहीं हो जाता तथा इसमें पूरी अदालती कार्रवाई होती है, जो भी आदेश न्यायालय द्वारा दिए जाते हैं, पुलिस उसके अनुसार ही काम करती है। वहीं सोनिया की उम्र को लेकर अब भी असमंजस की स्थिति बरकरार है।

सोनिया ने बेशक अपने आपको बालिग बताकर शादी कर ली हो, लेकिन सोनिया के शैक्षणिक दस्तावेजों में दर्ज जन्म तिथि 19 मार्च 1999 के अनुसार उसकी उम्र फिलहाल लगभग साढे़ 14 वर्ष ही बनती है।

अब सोनिया ने किन दस्तावेजों के आधार पर अपने आपकों बालिग बताकर शादी की है। इसका खुलासा तो पुलिस की जांच के बाद ही चलेगा। उल्लेखनीय है कि सोनिया के परिवार वालों ने भी अपनी बेटी को नाबालिग बताते हुए उसके अपहरण के आशंका की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।


काबिले जिक्र है कि बेबी सोनिया इससे पहले कई टीवी चैनलों पर आयोजित प्रतियोगिताओं के विभिन्न आयु वर्गों में भाग लेकर अनेकों पुरस्कार जीत चुकी हैं। लोगों में इस बात की भी चर्चा है कि सोनिया ने टीवी शो में भाग लेने के  लिए अपनी आयु के सही तथ्यों को छुपाया है। जब इस मामले में सोनिया के भाई संजीव से संपर्क करना चाहा तो उसका मोबाइल बंद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed