{"_id":"6a8fe042f052d2515101c18f","slug":"dispute-between-a-woman-s-maternal-and-in-law-families-following-her-death-in-charkhi-dadri-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: चरखी-दादरी में महिला की मौत पर मायके और ससुराल पक्ष में विवाद, सिविल अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: चरखी-दादरी में महिला की मौत पर मायके और ससुराल पक्ष में विवाद, सिविल अस्पताल में हंगामा
Thu, 27 Aug 2026 12:29 PM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:29 PM IST
सार
महिला के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि महिला के साथ मारपीट की गई और उसकी हत्या करने के बाद उसे नहर में डाल दिया गया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजन
- फोटो : संवाद
विस्तार
सिविल अस्पताल में बुधवार रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को लेकर मायके और ससुराल पक्ष के बीच जमकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते कहासुनी हाथापाई में बदल गई। अस्पताल परिसर में काफी देर तक हंगामा चलता रहा, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
महिला के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि महिला के साथ मारपीट की गई और उसकी हत्या करने के बाद उसे नहर में डाल दिया गया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।
विज्ञापन
इस दौरान सिविल अस्पताल परिसर और पुलिस चौकी के आसपास दोनों पक्षों के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। दोनों पक्षों में आरोप-प्रत्यारोप के बीच जमकर कहासुनी हुई। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया।
विज्ञापन