{"_id":"54c6d4bb19b99ff3198a67a423d5fca7","slug":"son-beat-mother-for-voting-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस को वोट देने पर बेटे ने मां को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस को वोट देने पर बेटे ने मां को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहाना
Updated Fri, 11 Apr 2014 03:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में गोहाना के गांव दूभेटा में गुरुवार को एक युवक ने अपनी मां को इसलिए बुरी तरह से पीट दिया, क्योंकि उसने कांग्रेस को वोट दिया था। घायलावस्था में महिला को पीजीआई खानपुर में दाखिल कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव दुभेटा निवासी बुजुर्ग महिला नारण देवी ने बताया कि गुरुवार सुबह वह अपना वोट देकर घर की ओर आ रही थी। रास्ते में गली में उसे उसका बेटा रामरत्न व कुछ ग्रामीण मिल गए।
विज्ञापन
गांव के लोगों ने पूछा कि किसे वोट डालकर आई तो उसके मुंह से हुड्डा का नाम निकल गया। जैसे ही वह घर पहुंची, उसका बेटा अपनी पत्नी के साथ वहां आ गया और उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
महिला के रोने और शोर-शराबे को सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे और महिला को बेटे से बचाया। गांव के नम्बरदार ने बुजुर्ग नारण देवी को गांव खानपुर कलां के पीजीआई में उपचार के लिए लेकर आया। महिला का इलाज चल रहा है तथा पुलिस अपनी जांच में लगी हुई है।