{"_id":"3edd097c721ee4173f221bcfc3c8b507","slug":"some-boys-beat-ramlila-artist","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला में झगड़ा, ‘हनुमान’ को पीटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला में झगड़ा, ‘हनुमान’ को पीटा
चरखी दादरी/ब्यूरो।
Updated Wed, 09 Oct 2013 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में चरखी दादरी के हीरा चौक स्थित श्रीराम लीला मंच पर मंचन के बाद घर लौट रहे कलाकार राजेंद्र कुमार पर कुछ युवकों ने लाठियों से हमला कर दिया। राजेंद्र को गंभीर अवस्था में स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
अस्पताल में उपचाराधीन राजेंद्र कुमार ने बताया कि वह रामलीला में हनुमान का रोल अदा कर रहा है। वह रात में होने वाले मंचन की रिहर्सल करके वापस घर जा रहा था। हीरा चौक पहुंचने पर पहले से वहां खड़े युवकों ने उसे घेर लिया। वह कुछ समझ पाता इससे पूर्व ही उन्होंने उसपर हमला कर दिया।
इसके बाद हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कुछ दुकानदारों ने राजेंद्र के परिजनों को सूचित कर उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल राजेंद्र ने बताया कि दो दिन पूर्व रामलीला मंचन के दौरान ही एक साथी कलाकार की कुछ युवकों से कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन
उस समय उसने बीचबचाव किया था। उन्हीं युवकों ने उसपर हमला किया है। श्रीराम लीला कमेटी ने पुलिस से आरोपी युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।