फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   six students suspended

कॉलेज में गोली चलाई, सस्पेंड

Sun, 22 Sep 2013 09:50 PM IST
जींद/ब्यूरो
जींद/ब्यूरो Updated Sun, 22 Sep 2013 09:50 PM IST
विज्ञापन
six students suspended
राजकीय पीजी महाविद्यालय में छात्र गुटों के बीच हुए झगड़े और फायरिंग मामले में कॉलेज प्रशासन ने छह आरोपी छात्रों को कॉलेज से सस्पेंड कर दिया है। लड़ाई झगड़ों में संलिप्त रहे कॉलेज के छह आरोपी छात्रों को करीब एक सप्ताह पहले अनुशासन कमेटी की मीटिंग में कॉलेज से सस्पेंड करने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन


साथ ही बैठक में अनुशासन कमेटी को जांच के आदेश दिए थे। शनिवार शाम को कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर सभी आरोपी छात्रों को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए गए। साथ ही अभिभावकों को भी कॉलेज प्रशासन ने नोटिस भेजकर अपने बच्चों को बारे में अपना पक्ष रखने के लिए एक मौका दिया है।
विज्ञापन



लड़ाई-झगड़े और फायरिंग कर कॉलेज में दहशत फैलाने के आरोपी आधा दर्जन छात्रों में बुराडहैर निवासी अमित उर्फ विक्की, निर्जन निवासी मंजीत और मनोहरपुर निवासी अमित तथा रामकली निवासी हरीश, निर्जन निवासी विजय व अभिमन्यु उर्फ मोनी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 सितंबर दोपहर को कालेज में दो छात्र गुटों के बीच हुए लड़ाई झगड़े के दौरान एक छात्र ने अपने असलाह से हवाई फायर कर दिए थे। मौके से मारपीट के शिकार एक छात्र को काबू किया गया था। गांव मनोहरपुर निवासी सुमित ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका गांव निर्जन निवासी मंजीत के साथ विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद के चलते मंजीत, हरीश, अभिमन्यु, विजय, अमित उर्फ विक्की और अमित तथा कुछ अन्य ने उसके साथ कॉलेज परिसर में मारपीट की।


इस दौरान फायरिंग भी की गई। पुलिस ने सुमित की शिकायत पर सभी छह आरोपियों को नामजद करते हुए चार-पांच अन्य के खिलाफ मारपीट करने, दहशत फैलाने, शस्त्र अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed