फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Zilla Parishad member from Zone 4 Omprakash leaves BJP and joins INLD

Sirsa News: जोन 4 से जिला परिषद सदस्य ओमप्रकाश भाजपा छोड़ इनेलो में शामिल

Sat, 09 Sep 2023 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 09 Sep 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Zilla Parishad member from Zone 4 Omprakash leaves BJP and joins INLD
ओमप्रकाश को पार्टी का पटका पहनाकर ज्वाइन करवाते विधायक अभय चौटाला।  स्रोत : पार्टी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डबवाली/गोरीवाला। जिला परिषद के जोन नंबर 4 से भाजपा की टिकट पर विजयी रहे ओमप्रकाश सुथार उर्फ फौजी शनिवार को इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी में शामिल हो गए। इनेलो के प्रधान महासचिव चौधरी अभय सिंह चौटाला की मौजूदगी में ओमप्रकाश ने इनेलो में आस्था जताई।

बता दें कि ओम प्रकाश सुथार उर्फ फौजी जिला परिषद के चुनाव में जिले में सबसे अधिक वोटों के अंतर से विजयी हुए थे। वरिष्ठ इनेलो नेता संदीप चौधरी ने बताया कि ओम प्रकाश सुथार उर्फ फौजी को इनेलो में शामिल करने के लिए पार्टी के प्रधान महासचिव अभय चौटाला अपने सभी कार्यक्रमों के बीच में से समय निकालकर विशेष तौर पर गांव रिसालियाखेड़ा पहुंचे। जिप सदस्य ओम प्रकाश को उनके निवास स्थान पर आयोजित कार्यक्रम में इनेलो पार्टी ज्वाइन करवाई गई। चौटाला ने सुथार को विश्वास दिलाया कि उन्हें इनेलो पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। इस दौरान अभय ने 25 सितंबर को देवीलाल की जयंती पर कैथल में होने वाले सम्मान दिवस समारोह में भी अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का निमंत्रण लोगों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed