{"_id":"c3cbcac36dd12e6bdd2fd44c32da87cb","slug":"zero-visibility-fog-lights-on-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजिबिलिटी शून्य, फॉग लाइट ऑन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजिबिलिटी शून्य, फॉग लाइट ऑन
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम ने एक बार फिर अंगडाई ली है। लगातार दूसरे दिन घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी शून्य हो गई। एनएच-9 तथा 54 पर वाहन फॉग लाइट ऑन करके रेंगते दिखाई दिए।
विज्ञापन
डिंग मंडी तथा साहूवाला के नजदीक हुए हादसों के बाद भी पुलिस की आंख नहीं खुली, तूड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रालियां काल बनकर सड़कों पर बेरोकटोक चलती रहीं।
सुबह करीब सवा सात बजे सफेद चद्दर ने सड़कों को अपनी ओट में छिपाया हुआ था। विजिबिलिटी शून्य थी। रास्ता देखने के लिए वाहनों को फॉग लाइट ऑन करनी पड़ी।
इस दौरान एनएच-9 तथा 54 के किनारे सफेद पट्टी न होने की वजह से वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर तूड़ी से लदी ट्रालियां भी खूब गुजरी।
विज्ञापन
जिन पर रिफ्लेक्टर नहीं लगे हुए थे। हाईवे पर मामूली सी लापरवाही वाहन चालकों के लिए मौत साबित हो सकती थी।